नेशनल डेस्क : भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे दिन 10 जनवरी, शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,40,460 रुपये और 100 ग्राम के लिए 14,04,600 रुपये पर पहुंच गया। जनवरी के महीने में सोने की कीमतों में अब तक करीब 4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने के अलग-अलग कैरेट की कीमतें 24 कैरेट सोना 10 ग्राम – 1,40,460 रुपये 100 ग्राम – 14,04,600 रुपये 1 ग्राम – 14,046 रुपये 22 कैरेट सोना 10 ग्राम…
Author: Hasina
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार जगत की बेहतरी और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती की गई, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। जीएसटी रिफॉर्म्स से कई वस्तुओं की कीमत में कमी आई…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के नीजि रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात दी है। मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान सीएम साय ने की घोषणा से चावल निर्यातकों और किसान दोनों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और दंतेवाड़ा में ऑर्गेनिक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक (दिनांक 29.12.2025) के निर्णय के अनुसार उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है। देखें आदेश 200000
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत विभागीय अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा कार्यपालन अभियंताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जिला जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने विधायक को आज जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 22 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। क्या है पूरा मामला यह मामला थाना चाम्पा क्षेत्र का है। प्रार्थी राम कुमार शर्मा, पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी परसापाली, थाना सारागांव की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कराई गई थी।…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नूतन चौक से देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार और हाइवा की जोरदार टक्कर में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अरपा पार नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सीपत चौक…
रायपुर /छत्तीसगढ़ का बालोद जिला आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का नया केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जंबूरी छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर के कैंपिंग, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्याओं और सामुदायिक…
रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा में धीवर समाज ट्रस्ट के नव वर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल हुए। गत दिनों यह कार्यक्रम कोरबा के जूनियर रिक्रिएशन क्लब, एस ई सी एल मानिकपुर कोरबा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई, तत्पश्चात समस्त अतिथियों का शाल श्री फल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिती रही। मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश और राष्ट्र के…
रायपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के गुणवत्ताहीन एवं अमानक कार्यों के जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने आज कांकेर के दमकसा से पेटेचुआ मार्ग में गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य पाए जाने पर दो अभियंताओं को निलंबित करने के साथ ही कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लोक निर्माण विभाग के बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा कांकेर जिले के दमकसा से पेटेचुआ मार्ग में गुणवत्ताहीन कार्य के संबंध में प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग द्वारा…