रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है और यह भारतीय संस्कृति, एकजुटता तथा समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इस अवसर पर तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।उन्होंने तपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्राचीन शिव चबूतरे पर पूजा-अर्चना कर…
Author: Hasina
रायपुर: प्रदेश में नक्सल प्रभावित जिलों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के प्रति रुचि बढ़ाने एवं शिक्षकों की कमी दूर करने के उद्देश्य से शासन द्वारा विशेष पहल शुरू की गई है। सरकार द्वारा आर्यभट्ट विज्ञान-वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना के तहत दुर्ग एवं जगदलपुर में 500-500 सीटर विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केंद्र स्थापित किए गए है। जिससे इन विशेष शिक्षण केंद्रो के माध्यम से इन वर्गाे के विद्यार्थियों को विशेष अवसर मिल रहा है। आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2013-14 से शुरू की गई इस योजना के तहत…
रायपुर: बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अपनी अनूठी संस्कृति और लोक परंपराओं के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है। इसी गौरवशाली विरासत को संजोने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। इस मौके पर आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मंत्री श्री नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि तातापानी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।…
रायपुर। राज्य सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है। सभी पदस्थापन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे। देखें आदेश
रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को बिते दो दिनों से ठंड से राहत मिली है, लेकिन एक दिन बाद उन्हें फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी बढ़ गई है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले तीन दिन उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पिछले दिनों जहां लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, तो वहीं अब उन्हें 16 जनवरी के…
बिलासपुर| बिलासपुर की प्रतिभाशाली बालिका आदया श्रीवास्तव ने जयपुर के पाँच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित प्रतिष्ठित जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपने वर्ग में आदया ने उत्कृष्ट वाक्-कौशल, नृत्य की भाव-भंगिमा, आत्मविश्वास तथा फैशन शो के रैंप वॉक के माध्यम से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी सशक्त प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने…
रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। प्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है, जो केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी। एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी। ये रहे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले की टिकट दर अन्य…
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 15 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं जब नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म यह पूरा मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब उसके बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) तथा उच्च न्यायिक सेवा के सदस्यों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट द्वारा जारी इन आदेशों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ न्यायाधीशों को नए जिलों में स्थानांतरित किया गया है और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें। देखिए लिस्ट…..
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर दौरा का आज दूसरा दिन हैं। सीएम साय आज जशपुर मे करोड़ो रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे सबसे पहले तो बगीचा में मुख्यमंत्री साय निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे जिसके बाद गौरव पथ भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का करेंगे लोकार्पण..हेल्थ कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का अवलोकन..मंगल भवन निर्माण कार्य का अवलोकन..उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल जिसके बाद फरसाबहार में विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।