Author: Hasina

कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात  बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने सहित कई घोषणाएं रायपुर, 16 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर अंचल में तेजी से विकास दृष्टिगोचर होगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज कांकेर जिले पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के प्रति सरकार प्रतिबद्ध रायपुर 16 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि धान खरीदी और भंडारण से जुड़े किसी भी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला बेमेतरा के धान संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा में कुल 12,72,389.56 क्विंटल धान का भंडारण किया गया था। कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार इस संग्रहण केन्द्र में…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होने वाले ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ की तैयारियों का जायज़ा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉल, मुख्य मंच, साहित्यिक सत्रों के स्थल, फूड ज़ोन, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं दर्शक सुविधाओं सहित समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। वे आज रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला अंचल के ग्राम-खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में को सम्बोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि इस कथा का आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेश की जनता के लिए सुख, समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…

Read More

मुंबई। सियासी इतिहास बदल गया है, जहां 25 सालों तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दबदबा रहने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर अब बीजेपी गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है और 45 साल के राजनीतिक सफर में पहली बार बीजेपी मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है; 227 सीटों वाली बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा 114 है, जबकि रुझानों में बीजेपी को 90 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 28 सीटें मिलती दिख रही हैं, यानी महायुति के खाते में कुल 118 सीटें आ रही हैं, वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 63,…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन विकास एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर, सरगुजा (अंबिकापुर) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक 04/अ-19/2025-26, दिनांक 14.01.2026 के अंतर्गत 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस भूमि पर प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त, बहुउपयोगी पर्यटन एवं आवासीय परिसर का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य मैनपाट आने वाले पर्यटकों…

Read More

राजनांदगांव। जिले से धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का संचालन करने वाले आरोपी डेविड चाकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में चर्च खोलकर प्रदेश में डिजिटल तरीके से नेटवर्क चला रहा था। आरोपी अपने चर्च में कई नाबालिग बच्चों को भी रखा था। पुलिस जांच में यह भी पता चला हैं कि डेविड पूरे प्रदेश में सैकड़ों चर्च खोलने वाला था, इसके लिए वह फंडिंग का भी जुगाड़ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई विदेशी डिवाइश, लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड व मोबाइल जब्त किया है। साथ ही सोलर-आधारित प्रोजेक्टर भी बरामद किया है। आरोपी सोलर-आधारित प्रोजेक्टर…

Read More

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न  रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 100वीं तिमाही बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में शासन की जनहित योजनाओं के अंतर्गत बैंक प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश बैंकर्स को दिए गये हैं। बैठक में राज्य स्तरीय लीड बैंक तथा अन्य बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसी तरह से राज्य के विभिन्न जिलों में बैंक नेटवर्क की स्थिति के बारे में विस्तार से…

Read More

छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जल जीवन मिशन से 32 लाख से अधिक घरों तक पहुँचा नल से जल  00 जल जीवन मिशन के तहत लगभग 41.87 लाख घरेलू नल कनेक्शन 5,564 ग्राम हर घर जल ग्राम घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में…

Read More

आरंग-रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मुरूम से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग भारी वाहन के चक्कों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद हाइवा बाइक सवारों को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मछली पकड़ने निकले थे, रास्ते में…

Read More