Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Breaking News

    मैनपाट में पर्यटन व आवास विकास को मिलेगी नई गति, बनाया जाएगा सर्व सुविधायुक्त पर्यटन- आवासीय परिसर

    HasinaBy HasinaJanuary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैनपाट में पर्यटन व आवास विकास को मिलेगी नई गति, बनाया जाएगा सर्व सुविधायुक्त पर्यटन- आवासीय परिसर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन विकास एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर, सरगुजा (अंबिकापुर) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक 04/अ-19/2025-26, दिनांक 14.01.2026 के अंतर्गत 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई है।

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस भूमि पर प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त, बहुउपयोगी पर्यटन एवं आवासीय परिसर का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य मैनपाट आने वाले पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण आवास एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन तथा आवास को नई गति मिलेगी। अध्यक्ष ने बताया कि, यह निर्णय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में, सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी जी एवं माननीय पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी के प्रयासों से हो पाया है। यह पहल मैनपाट में लगातार बढ़ रहे पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए की गई है।

    सिंहदेव ने बताया कि प्रस्तावित परिसर मे केरल की तर्ज़ पर आधुनिक वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसमें प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा एवं आयुष आधारित सुविधाएं उपलब्ध होंगी, पर्यटकों के लिए 24×7 क्लब हाउस की सुविधा रहेगी, जिसमें मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ तथा एंटरटेनमेंट ज़ोन शामिल होंगे, पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के ट्री हाउस एवं कॉटेज का निर्माण किया जाएगा साथ ही इस परिसर के माध्यम से पर्यटकों को मैनपाट की स्थानीय संस्कृति, परंपरा एवं जनजीवन को नजदीक से देखने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

    अध्यक्ष ने कहा कि इस परियोजना से मैनपाट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, तथा आवासीय एवं आधारभूत संरचना के विकासको गति मिलेगी। किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाओं की उपलब्धता से पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा, जिससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूती मिलेगी और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैनपाट में प्रस्तावित यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन एवं आवास विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में मैनपाट को एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    मंत्री ओ.पी. चौधरी जी ने कहा मैनपाट छत्तीसगढ़ का विशिष्ट पर्यटन स्थल है। यहां पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवास, वेलनेस और आधुनिक सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रस्तावित यह परियोजना पर्यटन, आवास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देगी। यह पहल मैनपाट को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगी। राजेश अग्रवाल, पर्यटन मंत्री एवं विधायक अंबिकापुर ने बताया छत्तीसगढ़ में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। मैनपाट में आधुनिक पर्यटन एवं आवासीय परिसर के निर्माण से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूती प्राप्त होगी। यह परियोजना राज्य के पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।”

    रामकुमार टोप्पो,  विधायक सीतापुर ने कहा कि, मैनपाट क्षेत्र के लिए यह परियोजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप विकसित होने वाला यह आवासीय परिसर क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंह देव ने कहा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा मैनपाट में विकसित किया जाने वाला यह परियोजना राज्य में पर्यटन एवं आवास विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Tourism and housing development in Mainpat will get a new impetus
    Hasina

    Related Posts

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026

    CG विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल

    March 16, 2026

    रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से

    March 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती 2026, युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर

    March 16, 2026

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री श्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं

    March 16, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026

    CG विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल

    March 16, 2026

    रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.