Author: Hasina

रायपुर।सर्व समाज ने आज 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस दौरान मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस आयोजन को लेकर हिंदू संगठनों से कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए मॉल में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं अब रायपुर के अंबुजा मॉल को भी खाली कराया गया। बता दें कि, मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के बाद अंबुजा मॉल को भी खाली कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला जा रहा। वहीं अभी पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा। मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। इसे पहले प्रदर्शनकरियो ने मैग्नेटो…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार नित-नये फैसले ले रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 तैयार किया गया है। विकसित छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को देखते हुए राज्य में आगामी वर्ष को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट…

Read More

बेमेतरा।  जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवविवाहित पति ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम सलधा (मंजगांव) में रहने वाले सलिक साहू ने अपने ही घर में पत्नी सावित्री साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पहुंचा, जहां एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है…

Read More

रायपुर। 1 जनवरी से ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी आधारभूत संरचना के विकास को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया है। इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में कुल 55 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले नई समय सारिणी की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। नीचे देखें नई समय सारिणी –

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर प्राइवेट रियल एस्टेट डेवेलपर्स की सर्वोच्च संस्था क्रेडाई का नेशनल कॉन्क्लेव नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देशभर से रियल एस्टेट डेवेलपर्स ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर में हुए प्रशासनिक सुधार और नवाचार रहे, जो पूरे देश में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए सरकार की नीतियों के लिए रोल मॉडल माने जाने रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के रिफॉर्म्स बने चर्चा का केंद्र…

Read More

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथेलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। उन्होंने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर…

Read More

दुर्ग। जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनवानी स्थित होटल में दबिश दी है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में संचालित इस होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने रेड कर होटल मैनेजर सहित संबंधित लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, स्मृति नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है, जिसमें दूसरे राज्यों से आई महिलाएं शामिल हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम…

Read More

बिलासपुर। अनुदान प्राप्त स्कूलों के रिटायर्ड शिक्षकों ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की तरह पेंशन की मांग करते हुए अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रिटायर्ड शिक्षकों की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, राज्य सरकार याचिकाकर्ताओं के स्कूल को 100 प्रतिशत ग्रांट-इन-एड दे रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि, याचिकाकर्ता पेंशन के हकदार होंगे। कोर्ट ने साफ कहा, यह सहायता स्कूलों के उचित प्रबंधन और सुचारू संचालन के उद्देश्य से दी जाती है। अनुदान…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने कैटरिंग कारोबार में हो रही बड़े पैमाने की टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। शादी-ब्याह और बड़े आयोजनों में लाखों-करोड़ों का काम होने के बावजूद रिटर्न में बेहद कम रकम दिखाने की शिकायत पर विभाग ने सोमवार को एक साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में बड़े कैटरर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान सामने आया कि कई कैटरर्स असल में प्रति प्लेट 1000 से 3000 रुपए तक वसूल रहे थे, लेकिन जीएसटी रिटर्न में सिर्फ 300 से 500 रुपए प्रति प्लेट का ही रिकॉर्ड दिखाया जा रहा था। अफसरों ने ग्राहकों की…

Read More

रायगढ़। धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही अब अफसरों पर भारी पड़ने लगी है। रायगढ़ जिले के ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी जितेन्द्र भगत को धान सत्यापन में गंभीर लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर लैलूंगा एसडीएम ने की है। निलंबन के बाद पटवारी को तहसील मुख्यालय लैलूंगा में अटैच किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जा रही है। इस दौरान सभी पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों के धान उत्पादन का भौतिक…

Read More