Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » रियल एस्टेट सुधारों में छत्तीसगढ़ बना देश का रोल मॉडल
    छत्तीसगढ़

    रियल एस्टेट सुधारों में छत्तीसगढ़ बना देश का रोल मॉडल

    HasinaBy HasinaDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रियल एस्टेट सुधारों में छत्तीसगढ़ बना देश का रोल मॉडल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर प्राइवेट रियल एस्टेट डेवेलपर्स की सर्वोच्च संस्था क्रेडाई का नेशनल कॉन्क्लेव नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देशभर से रियल एस्टेट डेवेलपर्स ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर में हुए प्रशासनिक सुधार और नवाचार रहे, जो पूरे देश में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए सरकार की नीतियों के लिए रोल मॉडल माने जाने रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे।
    छत्तीसगढ़ के रिफॉर्म्स बने चर्चा का केंद्र
    कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने राज्य शासन द्वारा लागू किए गए ऐतिहासिक सुधारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्वत: नामांतरण, जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट के आधार पर प्रोजेक्ट की अनुमति और डीम्ड कम्पलीशन सर्टिफिकेट, स्वत्त डाइवर्सन जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इन क्रांतिकारी बदलावों की नेशनल डेलीगेट्स ने व्यापक सराहना की, क्योंकि इनमें से कई सुधार देश में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में ही प्रभावी हुए हैं।
    रेरा और क्रेडाई का साझा मॉडल
    सम्मेलन में छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा गठित जेआरसीसी (रेरा एवं क्रेडाई की संयुक्त कमिटी) की सफलता के बारे में भी बताया गया। यह मॉडल निवेशकों और डेवलपर्स के बीच पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसके साथ ही, विकसित भारत 2047 के विजन पर चर्चा करते हुए रियल एस्टेट सेक्टर के आगामी 21 वर्षों के लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। इस विज़न को मूर्त रूप देने के लिए रियल एस्टेट सेक्टर के साथ-साथ अन्य सभी सेक्टर्स भी कृतसंकल्पित होकर सुनियोजित रूप से मिलकर कार्य कर रहे हैं।
    पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संकल्प
    सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ क्रेडाई ने राज्य में 100 एकड़ वन भूमि विकसित करने का संकल्प लिया है, जिसकी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विशेष रूप से प्रशंसा की। इस संकल्प को साकार करने के लिए जल्द ही राज्य में वन भूमि निर्धारण कर, विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
    इन प्रतिनिधियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
    कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व करने के लिए आनंद सिंघानिया, पंकज लाहोटी, सुशील पटेरिया, विजय नाथानी, रवि फतनानी, राकेश पांडे, अमित अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, एस. एन. सिंह सहित यूथ क्रेडाई से यश सिंघानिया, नवनीत अग्रवाल, ऋषभ जैन, लकेश चंद्राकर, संदीप चंद्राकर और संचित नथानी शामिल हुए।

    Chhattisgarh becomes the role model of the country in real estate reforms
    Hasina

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.