बेमेतरा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवविवाहित पति ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम सलधा (मंजगांव) में रहने वाले सलिक साहू ने अपने ही घर में पत्नी सावित्री साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पहुंचा, जहां एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों की शादी महज दो साल पहले ही हुई थी।
गांव में शोक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की गहन जांच में जुट गई है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




