Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ नगर में आयोजित संत गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का दोपहर में सारंगढ़ आगमन हुआ। जैसे ही मुख्यमंत्री और मंत्रीगण समारोह स्थल पहुंचे, वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों से उनका आत्मीय स्वागत किया। समारोह में रामनामी समाज की विशेष भागीदारी देखने को मिली। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रामनामी समाज के…
Author: Knock India
Durg. दुर्ग। सस्टेनेबल इंडिया विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आईआईटी भिलाई में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में सतत विकास और समग्र सोच को केंद्र में रखकर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक विचारकों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर सतत और पुनर्याेजी भविष्य की दिशा में संवाद स्थापित करना है। यह सम्मेलन ज्ञान, चेतना और प्रौद्योगिकी के समन्वय के माध्यम से सतत विकास की नई संभावनाओं को सामने लाएगा और भविष्य की…
Delhi दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार ने सभी सेक्टर्स में खरीदारी के बीच चार दिन की गिरावट का सिलसिला रोक दिया, और निफ्टी 25,900 के ऊपर बंद हुआ। बंद होने पर, सेंसेक्स 447.55 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 84,929.36 पर और निफ्टी 150.85 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 25,966.40 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में ज़्यादा मज़बूत बढ़त देखी गई, जिसमें BSE मिडकैप इंडेक्स 1.26% बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.25% बढ़ा। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के 465.8 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 471 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया। सेक्टोरल…
Sports स्पोर्ट्स: T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। खास बात यह है कि इसमें शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं है। सूर्यकुमार को कप्तान और अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन। खबर है कि यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज में भी खेलेगी। खराब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर कर…
Bangladesh बांग्लादेश : बांग्लादेश गंभीर अंदरूनी अस्थिरता के दौर में जा रहा है, जिसकी पहचान भीड़ की हिंसा, सरकारी ताकत का कम होना और कट्टरपंथी इस्लामी ग्रुप्स का बढ़ता असर है। भालुका, मैमनसिंह में एक फैक्ट्री वर्कर दीपू चंद्र दास की हत्या, जिसे धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के आरोप में भीड़ ने मार डाला, कानून और पब्लिक ऑर्डर के खत्म होने को दिखाता है। नेशनल हाईवे पर उनकी बॉडी जलाने की कोशिश और उसके बाद जो रुकावट आई, उससे पता चलता है कि समाज में डर ने संस्थाओं पर हावी होना शुरू कर दिया है। यह हिंसा कोई अकेली…
जांजगीर-चांपा। जिले में PNB ATM में बैंक कर्मचारियों से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एटीएम में नकदी डालने गईं दो महिला कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने बचे हुए कैश (50 हजार रुपये) लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौंक के PNB ATM का है. दोनों महिला कर्मचारी आज दोपहर 12 बजे 8 लाख, 50 हजार रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंची थीं. महिला कर्मचारियों ने 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम में डालकर मशीन…
कोरबा। कोरबा में एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया हैं, जिसमें ऑटो और डीजल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे में दोनों तरफ जाम भी हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में नेशनल हाईवे क्रमांक–130 मुख्य मार्ग पर यह हादसा आज हुआ। जिसमें डीजल टैंकर और ऑल्टो कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा निरंतर एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली, धमतरी पुलिस को नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना सिटी कोतवाली को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंडोर स्टेडियम के समीप एक व्यक्ति, रवि सोनी, अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक, धमतरी को अवगत कराया गया, जिस पर उनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस…
गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सांभर के शिकार के एक मामले में एंटी पोचिंग टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने जानकारी दी। उप निदेशक वरुण जैन के अनुसार 15 दिसंबर को कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र में गश्त के दौरान शेष पगार जलप्रपात के पास अज्ञात वन्यप्राणी के रक्त के निशान पाए गए। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम द्वारा कैमरा ट्रैप फुटेज, गोपनीय सूचना तथा अन्य तकनीकी साधनों के आधार पर जांच की गई। जांच…
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को संपर्क केन्द्र से समिति प्रबंधको एवं ऑपरेटर्स की ऑनलाइन बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने किसानों के द्वारा धान बेचने के उपरांत शेष रकबे का अनिवार्यतः समर्पण कराने तथा उपार्जन केंद्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से रकबा समर्पण और फोटो अपलोडिंग में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर समिति से रकबा समर्पण की प्रतिदिन रोपोर्ट दें।वास्तविक किसानों के रकबे में उपज के अनुसार खरीदी करें, अतिरिक्त रकबे का समर्पण कराएं। उन्होंने अपडेट फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए कहा कि…