कोरबा। कोरबा में एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया हैं, जिसमें ऑटो और डीजल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे में दोनों तरफ जाम भी हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में नेशनल हाईवे क्रमांक–130 मुख्य मार्ग पर यह हादसा आज हुआ। जिसमें डीजल टैंकर और ऑल्टो कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ। डीजल टैंकर से टक्कर के बाद ऑल्टो कार में सवार तीन पुरुष और दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई। हादसे में सूरजपुर निवासी 36 वर्षीय जुगनू खान की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाकी चार घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार सवार सभी सूरजपुर जिले के निवासी हैं और इलाज के लिए बिलासपुर आ रहे थे। वहीं डीजल टैंकर कटघोरा से अंबिकापुर की तरफ जा रही थी। नेशनल हाईवे क्रमांक–130 में मुख्य मार्ग पर ओवरटेक के चक्कर में डीजल टैंकर और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे में दोनों तरफ गाड़ियों की 2 किलोमीटर तक लंबी जाम लग गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और हाईवे क्लियर करवाया।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




