जांजगीर-चांपा। जिले में PNB ATM में बैंक कर्मचारियों से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एटीएम में नकदी डालने गईं दो महिला कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने बचे हुए कैश (50 हजार रुपये) लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौंक के PNB ATM का है. दोनों महिला कर्मचारी आज दोपहर 12 बजे 8 लाख, 50 हजार रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंची थीं. महिला कर्मचारियों ने 7 लाख 50 हजार रुपये एटीएम में डालकर मशीन को लॉक कर दिया था. इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक अज्ञात आरोपी ने एटीएम बूथ में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डालकर उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गया.
फिलहाल इस मामले में पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




