Bagheshwar Dham. बाघेश्वर धाम। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बागेश्वर धाम में आयोजित ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ में भाग लेकर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संदेश को समर्थन दिया। यह यात्रा पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के नेतृत्व में निकाली गई है और यह दिल्ली से श्री वृंदावन धाम तक चल रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, एकता और संस्कृति का संदेश फैलाना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं और मूल्यों को बचाना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज के समय में…
Author: Knock India
Durg. दुर्ग। ग्राम पंचायत रौंदा, जनपद पंचायत धमधा के निवासी हिरेंद्र वर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत अपने जीवन में एक नई दिशा देखी है। पहले वे अपने मवेशियों को अस्थायी छप्पर में रखते थे, जिससे बरसात और गर्मी में पशुओं की देखभाल में कठिनाई आती थी और दुग्ध उत्पादन सीमित हो जाता था। मनरेगा योजना के तहत उन्होंने पक्का पशु शेड निर्माण के लिए आवेदन किया। ग्राम सभा की अनुशंसा पर 95 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई और ग्राम पंचायत रौंदा के माध्यम से यह निर्माण कार्य संपन्न हुआ। इस कार्य…
Raigarh. रायगढ़। राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तमनार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों एवं महिला समूहों को प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने हस्तनिर्मित वस्तुओं, पारंपरिक कलाकृतियों और ग्रामीण स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की…
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज फिर से जनदर्शन आयोजित की गई। सीएम साय ने कहा, जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें तत्काल समाधान देना मेरा कर्तव्य है। यह सीधे संवाद का माध्यम है, जिसमें मैं जनता के दिल से जुड़ता हूँ और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता हूँ। आपकी जरूरतों को समझना और समाधान में जुटना ही तो मेरा प्रथम दायित्व है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की। आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर…
रायपुर। गुढियारी इलाके में एक शादी समारोह में चोरी हुई है। जहां शादी में मेहमान बनकर पहुंचे 2 युवकों ने शगुन का बैग और चांदी की मूर्ति-बिछिया चुरा लिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लाल शर्ट में आरोपी चोरी करते दिख रहा है। मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने टेंट को कपड़ा काटकर फिर वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल इस घटना का वीडियो शादी समारोह में शूट करने पहुंचे वीडियोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद इस बात का खुलासा हुआ जिसके बाद 2 आरोपियों को पकड़ा है।…
बीजापुर। जिले के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार को हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक घायल नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, जिले के तारलागुड़ा और अन्नापुरम के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ एसटीएफ और DRG जवानो की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन में निकली हुई थी। मंगलवार की दोपहर घात लगा कर बैठे नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ लगभग 2 घंटे तक चली, जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। वहीं घटनास्थल से गोली लगने से घायल नक्सली को…
कोरबा। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट की है। युवकों ने नशे की हालत में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के श्रमिक बस्ती का है। यहां शराब के नशे में धुत युवकों ने हरदीबाजार के 2 नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की। युवकों ने नशे की…
Raipur. रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी एवं उनके परिजनों से सौजन्य भेंट की। कवर्धा की बेटी आकांक्षा ने अपनी पेशेवर योग्यता और समर्पण के बल पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वकप जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप गदा भेंट किया और विश्वकप में टीम को सहयोग एवं योगदान प्रदान करने के लिए हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके कार्य एवं उपलब्धियों की सराहना की।…