कोरबा। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट की है। युवकों ने नशे की हालत में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के श्रमिक बस्ती का है। यहां शराब के नशे में धुत युवकों ने हरदीबाजार के 2 नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की। युवकों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। वारदात के बाद दोनों नायब तहसीलदार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की टीम हरकत में आ गई।
कुसमुंडा थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद पुलिस की टीम ने नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




