रायपुर, 24 नवंबर 2025/ इस वर्ष छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा उपार्जन केन्द्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का सीधा लाभ किसानों को मिलता दिख रहा है। दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी के किसान श्री गौकरण साहू ने बताया कि उन्होंने इस खरीफ विपणन वर्ष में लगभग 139 क्विंटल धान का विक्रय किया और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और व्यवस्थित रही। श्री साहू ने बताया कि इस बार उपार्जन केंद्र में सुगठित भंडारण व्यवस्था, तेज़ तौल प्रक्रिया तथा पर्याप्त मजदूर उपलब्धता से धान की खरीदी बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। उन्होंने…
Author: Knock India
रायपुर, 24 नवंबर 2025/ दुर्ग जिले की नंदिनीखुर्दनी ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती तारा साहू को ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में मिशन संचालक, छत्तीसगढ़ एसआरएलएम द्वारा प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान एमीन दीदी ने ग्रहण किया। श्रीमती साहू ने वर्ष 2018 में बिहान स्वसहायता समूह से जुड़कर बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखी के रूप में काम शुरू किया था। शुरुआत में संसाधनों की कमी और तकनीकी चुनौतियों के…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से सौजन्य मुलाकात की, जहां छत्तीसगढ़ के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में खाद्य सुरक्षा, कृषि आधारित उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में NIFTEM (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट) की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान राज्य के युवाओं को उच्चस्तरीय खाद्य तकनीक, उद्यमिता और रोजगारपरक प्रशिक्षण…
जोहान्सबर्ग : कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ चर्चा की, जहां दोनों पक्षों ने एक व्यापक कनाडा – भारत व्यापार समझौते की दिशा में वार्ता शुरू की । एक्स पर एक पोस्ट में आनंद ने लिखा, ” जी-20 शिखर सम्मेलन में , मैं प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ चर्चा में शामिल हुआ, जहां हमने एक व्यापक कनाडा – भारत व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत शुरू की।”उन्होंने कहा कि…
रायपुर। देशी कट्टा के साथ आरोपी शनि कुमार गिरफ्तार हो गया है, थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि उरकुरा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदुक लेकर हवा में लहराकर आने जाने वालो को भयभीत कर रहा है। कि मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश दी। आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम शनि कुमार पिता दुर्गेश कुमार उम्र 18 वर्ष सा. शीतला तालाब के पास सरोरा थाना उरला रायपुर का होना बताये, आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतुस कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध कमांक 1204/25…
रायपुर। माओवादी संगठन MMC जोन ने पहली बार छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। इस पत्र को लेकर प्रदेश के सत्तापक्ष और विपक्ष का बयान भी सामने आया है। इसके अलावा हिडमा के समर्थन में दिल्ली में लगे नारे समेत अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया आई है। नक्सलियों के पत्र और सरेंडर की इच्छा पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार नक्सल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। नक्सलियों के लिए दरवाज़े हमेशा खुले हैं। वे जब चाहें हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। सरकार ने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने माओवादी संगठन के पत्र पर सीएम ने कहा कि जब से हम सरकार में आए हैं, तब से आह्वान कर चुके हैं. नक्सली हिंसा छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़े. सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ न्याय करेगी. बस्तर पर फोकस को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुछ महीनों का इंतजार है, मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. उस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास – कार्य, कृषि, पशुपालन…
छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान के अंतर्गत ग्राम शिलपट्टी के मेहनतकश किसान भुनेश्वर साहू ने इस खरीदी सीजन में आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन हासिल किया और कुल 117 क्विंटल धान शासकीय उपार्जन केंद्र में बेचा। डिजिटल टोकन व्यवस्था से उन्हें केंद्र में भीड़-भाड़ और प्रतीक्षा जैसी समस्याओं से राहत मिली, जिससे खरीदी प्रक्रिया उनके लिए पहले की तुलना में अधिक सहज और पारदर्शी रही। भुनेश्वर साहू बताते हैं कि ऐप से जुड़ी सुविधा ने किसानों के काम को काफी सरल बना दिया है। “अब घर बैठे कुछ…
कोण्डागांव। जिले के जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के ग्राम बस्तरबुड़ा की निवासी गनेशी मरकाम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गनेशी मरकाम आज “लखपति दीदी” के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं। गनेशी मरकाम गायत्री महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह के माध्यम से उन्होंने मक्का की खेती, बकरी पालन और सूकर पालन को आजीविका का माध्यम बना कर अपने आर्थिक और सामाजिक जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। इन गतिविधियों से उन्हें लगभग 3.56 लाख रुपये तक की वार्षिक आय हो रही है। उन्होंने बताया…
रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।…