रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने माओवादी संगठन के पत्र पर सीएम ने कहा कि जब से हम सरकार में आए हैं, तब से आह्वान कर चुके हैं. नक्सली हिंसा छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़े. सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ न्याय करेगी.
बस्तर पर फोकस को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुछ महीनों का इंतजार है, मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. उस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास – कार्य, कृषि, पशुपालन और पर्यटन को बढ़ावा देने पर फोकस होगा.
मुख्यमंत्री साय ने दो दिवसीय दिल्ली दौरे को लेकर जानकारी दी कि दिल्ली में 14 से 27 नवंबर तक लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हर साल की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ राज्य दिवस मनाया जाएगा. मेले में छत्तीसगढ़ की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है. उन्होंने बताया कि कल यानी मंगलवार को इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का आगाज़ होने जा रहा है, जिसमें वह शामिल होंगे.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




