प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना रायपुर। नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Author: Knock India
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को एक विशेष राजनयिक मिशन पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत शोक संदेश लेकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस यात्रा के जरिए भारत ने पड़ोसी देश के प्रति संवेदना और दुख की इस घड़ी में एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया। डॉ. जयशंकर ने ढाका पहुंचते ही खालिदा जिया के परिवार से मुलाकात की और भारत सरकार व भारतीय जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में बांग्लादेश के साथ…
बिलासपुर। उत्तर भारत में घने कोहरे का असर अब रेल यातायात पर नजर आ रहा है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे से बिलासपुर जोन मुख्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार पैयरिंग रैक के असामान्य रूप से विलंब से पहुंचने के कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने बताया कि 31 दिसंबरको आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। रैक समय पर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसका असर वापसी की ट्रेन पर भी पड़ा है। रैक की अनुपलब्धता के चलते…
दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों के दरवाज़े तक पहुँचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार का मानना है कि दुर्गम अंचलों में रहने वाले समुदायों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बेमेतरा जिले के विकासखण्ड-नवागढ़ में शिवनाथ नदी पर मऊ (बाबा कुटी के पास) तट रक्षण कार्य एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 24 लाख 29 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से ग्राम मऊ के समीप शिवनाथ नदी के बांये तट पर करीब 220 मीटर लम्बाई में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजधानी पुलिस ने शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे रायपुर में हड़कंप मच गया है। नए साल से पहले रायपुर पुलिस की कार्रवाई ने हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। पुलिस ने बैजनाथपारा और टिकरापारा से 61 संदेहियों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस ने बांग्लादेशियों की तलाश में राजधानी रायपुर में स्थित बैजनाथपारा, संजय नगर,शंकर नगर,मोवा…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में BJP के सीनियर नेता और पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग को हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि 3 हमलावर कार से आए थे। ताबड़तोड़ वारकर मौके से भाग गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक BJP नेता अक्षय गर्ग PMGSY सड़क निर्माण साइड पर गए थे, तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में हुई। पुलिस के मुताबिक हमले में अक्षय गर्ग के…
Dhamtari. धमतरी। जिले के मगरलोड वन परिक्षेत्र अंतर्गत कोरगांव के जंगल में सोमवार को एक तेंदुए का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए के शव की स्थिति बेहद संदिग्ध बताई जा रही है, क्योंकि उसके चारों पैरों के पंजे गायब पाए गए हैं। इस घटना ने वन्यजीव अपराध की आशंका को और गहरा कर दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला मगरलोड रेंज के उत्तर सिंगपुर कक्ष क्रमांक 23 का है, जहां 22 दिसंबर…
Balodabazar. बलौदाबाजार। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछले महीने 23 नवंबर को की गई जब पुलिस ने डीके कॉलेज के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वैगनर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी। उस दौरान कार में सवार युवक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे, लेकिन अब पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को सिटी कोतवाली पुलिस की टीम डीके…