बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट स्थित एक फल गोदाम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Author: Knock India
रायगढ़। जिले में पिछले दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर हाथियों का झूंड आ रहा है। हाथी जंगल से निकलकर रोड पर काफी देर तक चहलकदमी करते हैं। इसके कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चले जा रहे हैं। इसमें नर-मादा के साथ शावक भी हैं। 12 नवंबर की शाम हर दिन की तरह इस रोड पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। ट्रक-डंपर के साथ बाइक सवार भी इस रोड से गुजर रहे थे, लेकिन तकरीबन साढ़े चार बजे 25 हाथियों का झुंड सामारूमा के जंगल से निकलकर रोड पर आ गया। जिसके बाद दोनों ओर गाड़ियों की…
रायपुर। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को धान विक्रय के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें किसान आधार आधारित ओटीपी से पंजीकरण और प्रतिदिन सुबह आठ बजे से टोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। खरीफ के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया…
महासमुंद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्राम मरौद से सिरपुर तक “रन फॉर यूनिटी मैराथन” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मैराथन में जनप्रतिनिधि, महिला, बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े, सरपंच पुष्पा माली एवं महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, मनमीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विनय लंगेह, एस डी…
Durg. दुर्ग। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचकों को गणना पत्र वितरण एवं संकलन कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह आज विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों में गणना प्रपत्र वितरण एवं संकलन कार्य की जांच एवं निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर श्री सिंह ने पदमनाभपुर वार्ड कमांक 46…
Bagheshwar Dham. बाघेश्वर धाम। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बागेश्वर धाम में आयोजित ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ में भाग लेकर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संदेश को समर्थन दिया। यह यात्रा पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के नेतृत्व में निकाली गई है और यह दिल्ली से श्री वृंदावन धाम तक चल रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, एकता और संस्कृति का संदेश फैलाना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं और मूल्यों को बचाना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज के समय में…
Durg. दुर्ग। ग्राम पंचायत रौंदा, जनपद पंचायत धमधा के निवासी हिरेंद्र वर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत अपने जीवन में एक नई दिशा देखी है। पहले वे अपने मवेशियों को अस्थायी छप्पर में रखते थे, जिससे बरसात और गर्मी में पशुओं की देखभाल में कठिनाई आती थी और दुग्ध उत्पादन सीमित हो जाता था। मनरेगा योजना के तहत उन्होंने पक्का पशु शेड निर्माण के लिए आवेदन किया। ग्राम सभा की अनुशंसा पर 95 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई और ग्राम पंचायत रौंदा के माध्यम से यह निर्माण कार्य संपन्न हुआ। इस कार्य…
Raigarh. रायगढ़। राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर तमनार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों एवं महिला समूहों को प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने हस्तनिर्मित वस्तुओं, पारंपरिक कलाकृतियों और ग्रामीण स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की…
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज फिर से जनदर्शन आयोजित की गई। सीएम साय ने कहा, जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें तत्काल समाधान देना मेरा कर्तव्य है। यह सीधे संवाद का माध्यम है, जिसमें मैं जनता के दिल से जुड़ता हूँ और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता हूँ। आपकी जरूरतों को समझना और समाधान में जुटना ही तो मेरा प्रथम दायित्व है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते…