रायपुर। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को धान विक्रय के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें किसान आधार आधारित ओटीपी से पंजीकरण और प्रतिदिन सुबह आठ बजे से टोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खरीफ के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि एप से धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित होंगे। सीमांत किसानों (दो एकड़ या उससे कम भूमि) को अधिकतम एक, लघु (दो से 10 एकड़) को दो टोकन और दीर्घ (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम तीन टोकन मिलेंगे। जारी करने की समय सीमा रविवार से शुक्रवार तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तय की गई है। सात दिनों तक टोकन मान्य रहेगा। धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत भाग मोबाइल एप के माध्यम से टोकन के लिए आरक्षित है।
इसमें से 80 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों के लिए और 20 प्रतिशत दीर्घ कृषकों के लिए आरक्षित है। 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर जारी किए जाएंगे, ताकि सभी वर्ग के किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल सके।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




