न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सामान्य से अधिक तापमान IMD रायपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक बना हुआ है। इसके चलते पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। अगले 5 दिन हीटवेव का खतरा मौसम विभाग ने चेतावनी दी…
Author: Knock India
CG NEWS : रायपुर : रायपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को जिंदा पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पैंगोलिन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है और उसका वजन लगभग 20 किलो है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्यारेलाल गोपचे (जिला बलाघाट, मध्यप्रदेश) और गोखन हलदार (भानुप्रतापपुर, कांकेर) के रूप में हुई है। CG NEWS : जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि भाठागांव के पास रावांभाठा इलाके में एक झुग्गी में दो संदिग्ध तस्कर ठहरे हुए हैं और उनके पास जिंदा पैंगोलिन है। सूचना के आधार…
CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । मैरिन ड्राइव के पास हुए गंभीर मारपीट प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों और 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास एवं बलवा सहित गंभीर धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा है। CG NEWS : घटना के संबंध में चाहत जैन (27 वर्ष) निवासी कालिंदी कुंज द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 21 अप्रैल 2026 को वह अपने परिचितों के साथ कोष्टापारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के…
CG NEWS : सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सौरभ गोस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर स्थित उनकी जमीन का अधिग्रहण महामाया कोयला खदान द्वारा किया गया है। इस जमीन के नामांतरण और नौकरी से…
बिलासपुर : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता और आधुनिक तकनीक से एक 5 साल के बच्चे की जान बचा ली गई। खेलते समय बच्चे ने 5 रुपये का सिक्का निगल लिया था, जो गले में फंसकर श्वसन मार्ग के पास अटक गया। इससे उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी और हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे सिम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बिना देरी इलाज शुरू किया। CG NEWS : अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में ईएनटी विभाग की टीम गठित की गई और बच्चे को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। एंडोस्कोपिक तकनीक का उपयोग करते…
CG NEWS : कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर गांव में लेकर घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। CG NEWS : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या की। शुरुआती तौर पर चरित्र संदेह को घटना की…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बना, जहाँ क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर एवं मानदेशी फाउंडेशन द्वारा निर्मित मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मानदेशी फाउंडेशन की फाउंडर चेतना सिन्हा भी सचिन के साथ मौजूद रहीं, जो इस क्षेत्र में बुनियादी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में तेंदुलकर परिवार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में सचिन, सारा और सोनिया ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर बच्चों का…
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण के लिए सक्रिय प्रयास करें । उन्होंने कहा कि परंपरागत समुदायों और पुरातात्विक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पांडुलिपियां और ज्ञान-संपदा मिल सकती है, इसलिए इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने के लिए “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों के आयोजन का सुझाव दिया गया, जिससे आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़ सकें। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ‘ज्ञानभारतम्’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्च स्तरीय…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू होने जा रहा है. 24 घंटे सक्रिय रहने वाले इस हेल्पलाइन नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति समस्या या फिर शिकायत कर सकेगा. अफसरों को इन समस्याओं का तय सीमा में निराकरण करना होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जानकारी जशपुर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में दी. उन्होंने बताया की सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों या फिर समस्याओं के निराकरण के लिए समय निर्धारित होगा. अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी. छत्तीसगढ़ विधानसभा…
Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में दिनदहाड़े थार सवार तीन बदमाशों ने एक कारोबारी से मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Raipur Crime : जानकारी के मुताबिक, पंडरी के ताज नगर मस्जिद निवासी जफर इकबाल होम डेकोर का काम करते हैं और उनकी दुकान मोवा में है। 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:45 बजे वे बाइक से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर जा रहे थे। उनके पास एक बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे, जो उन्हें अपने…