CG NEWS : रायपुर : रायपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को जिंदा पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पैंगोलिन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है और उसका वजन लगभग 20 किलो है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्यारेलाल गोपचे (जिला बलाघाट, मध्यप्रदेश) और गोखन हलदार (भानुप्रतापपुर, कांकेर) के रूप में हुई है।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि भाठागांव के पास रावांभाठा इलाके में एक झुग्गी में दो संदिग्ध तस्कर ठहरे हुए हैं और उनके पास जिंदा पैंगोलिन है। सूचना के आधार पर टीम ने योजना बनाते हुए एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा।
CG NEWS : कर्मचारी ने तस्करों से संपर्क कर पैंगोलिन दिखाने को कहा। आरोपियों ने जिंदा पैंगोलिन दिखाते हुए उसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई। जैसे ही सौदा तय होने की स्थिति बनी, कर्मचारी ने बाहर मौजूद टीम को संकेत दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
CG NEWS : टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से पैंगोलिन जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
CG NEWS : वन विभाग के अनुसार, इन तस्करों की तलाश पिछले एक सप्ताह से की जा रही थी और आखिरकार कार्रवाई कर उन्हें पकड़ने में सफलता मिली। अब मामले में आगे की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




