CG NEWS : कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर गांव में लेकर घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
CG NEWS : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या की। शुरुआती तौर पर चरित्र संदेह को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
CG NEWS : बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में बच्चे भी मौजूद थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। आरोपी एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों को जुटाने में लगी है।
Author Profile
Latest entries
CRIMEApril 22, 2026रायपुर में 50 करोड़ की पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
CRIMEApril 22, 2026मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई”, कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
छत्तीसगढ़April 22, 2026सूरजपुर में ACB की कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
BILASPURApril 22, 2026सिम्स में चमत्कार: 5 साल के बच्चे के गले से एंडोस्कोपी से निकाला सिक्का, बची जान




