बिलासपुर : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता और आधुनिक तकनीक से एक 5 साल के बच्चे की जान बचा ली गई। खेलते समय बच्चे ने 5 रुपये का सिक्का निगल लिया था, जो गले में फंसकर श्वसन मार्ग के पास अटक गया। इससे उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी और हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे सिम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बिना देरी इलाज शुरू किया।
CG NEWS : अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में ईएनटी विभाग की टीम गठित की गई और बच्चे को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। एंडोस्कोपिक तकनीक का उपयोग करते हुए बिना किसी बड़े चीरे के सिक्के को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया टीम ने बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी।
CG NEWS : डॉक्टरों की सटीक रणनीति और बेहतर समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा और बच्चे की जान बच गई। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है। इस सफल इलाज के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




