धर्मशाला: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर फैसला गलत लिया जाता है तो उसको सही करने के लिए ऊपरी अदालतें होती हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर उन्होंने कहा, “यह एक सामान्य प्रक्रिया है। निचली अदालत के फैसले में अगर कोई गलती रह जाती है तो उसके सुधार के लिए…
Author: Knock India
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा, जहां से दो महिलाओं और दो पुरुषों को रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की मुख्य आरोपी महिला अपने घर से ही अनैतिक कामों का संचालन कर रही थी. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य को सूचना मिली थी कि आजाद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार का काम चल रहा है. जिस मकान में यह धंधा चल रहा था, उसके पास एक स्कूल भी है. पुलिस टीम ने जब…
गरियाबंद। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय पॉक्सो एवं बलात्कार मामले में पीठासीन न्यायाधीश यशवंत वासनीकर ने नाबालिक पीड़िता को सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले फिंगेश्वर के 50 वर्षीय आरोपी विश्राम निषाद को कठोर आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। शासन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक हरि नारायण त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता की माता द्वारा थाना फिंगेश्वर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 07 वर्ष 11 माह है जो कि कक्षा दूसरी की छात्रा है, को शाम 05:30…
Durg. दुर्ग। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान संचालित कर कुल 33 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 710 पाव अवैध देशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70,000 रुपये बताई गई है। अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 20 प्रकरण पंजीबद्ध कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना-वार कार्रवाई के अनुसार अंडा और धमधा में…
दुर्ग। जिले के रसमड़ा स्थित रायपुर स्टील प्लांट के सामने ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा दोस्त बाल-बाल बच गया। उसके सामने ही दोस्त ट्रक के पहिए में फंस गया। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ग्राम सलोनी निवासी ऐमंत साहू अपने साथी के साथ बाइक क्रमांक CG 07 ZR 3592 से रसमड़ा स्थित ए.एस. ग्लोबल फेब्रिकेशन कंपनी काम पर जा रहा था। बाइक ऐमंत चला रहा था और उसका दोस्त पीछे बैठा था। दोनों रोज इसी…
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती तीन दिन पहले धनगंवा में रहने वाले अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां दो दिन रहने के बाद युवती की लाश कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। युवती के शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के प्रेमी और परिवार वालों को गिरफ्तार करने मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने के…
रायपुर। खरोरा के तिल्दाडीह गांव के पास युवक की लाश मिली है। अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बाइक से 100 मीटर दुरी पर अर्धनग्न लाश बरामद की गई है। शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान किशोर सारथी निवासी खरोरा के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और FSL की टीमें मौके पर पहुंची है। खरोरा थाना इलाके का मामला है। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
रायपुर। माओवाद की विचारधारा त्यागकर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित युवाओं के दल ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर जनतांत्रिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। युवाओं ने सदन की कार्यवाही को करीब से देखा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझा। विधानसभा का यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए प्रेरणादायी और मार्गदर्शक अनुभव साबित हुआ। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का ‘जय जोहार’ के साथ स्वागत करते हुए कहा कि पुनर्वास का निर्णय लेने वाले सभी साथियों का राज्य सरकार हृदय से अभिनंदन करती है। उन्होंने कहा कि सरकार पुनर्वासित…