फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा, जहां से दो महिलाओं और दो पुरुषों को रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की मुख्य आरोपी महिला अपने घर से ही अनैतिक कामों का संचालन कर रही थी.
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य को सूचना मिली थी कि आजाद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार का काम चल रहा है. जिस मकान में यह धंधा चल रहा था, उसके पास एक स्कूल भी है. पुलिस टीम ने जब यहां एक महिला के घर पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया.
पुलिस ने जैसे ही मकान में एंट्री की तो बरामदे में बैठी महिला ने शोर करना शुरू कर दिया. वह चिल्लाने लगी कि ‘भागो, पुलिस आ गई.’ इस दौरान कमरे के अंदर से दो युवक आपत्तिजनक हालत में बाहर की ओर भागे, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया. वहीं, कमरे से निकल रही एक अन्य महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया.
छापेमारी के दौरान रैकेट की संचालिका महिला को पुलिस ने पकड़ा है, उसके पास से 4800 रुपये बरामद हुए. वहीं एक अन्य महिला थाना रसूलपुर एरिया की रहने वाली है, जिसे यहां देह व्यापार के लिए बुलाया गया था. इसी के साथ दो पुरुषों को पकड़ा गया है.
पूछताछ में संचालिका ने स्वीकार किया है कि वह महिला को अपने पास रखती थी और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी. मौके पर पकड़े गए ग्राहकों से उसने 300-300 रुपये लिए थे. वहीं, पकड़ी गई दूसरी महिला ने पुलिस के सामने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए इस धंधे में शामिल होने की बात कही.
इस मामले को लेकर सीओ सिटी फिरोजाबाद प्रवीण तिवारी ने कहा कि पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धारा 296 के तहत केस दर्ज किया गया है. क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




