दुर्ग। जिले के रसमड़ा स्थित रायपुर स्टील प्लांट के सामने ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा दोस्त बाल-बाल बच गया। उसके सामने ही दोस्त ट्रक के पहिए में फंस गया। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ग्राम सलोनी निवासी ऐमंत साहू अपने साथी के साथ बाइक क्रमांक CG 07 ZR 3592 से रसमड़ा स्थित ए.एस. ग्लोबल फेब्रिकेशन कंपनी काम पर जा रहा था। बाइक ऐमंत चला रहा था और उसका दोस्त पीछे बैठा था। दोनों रोज इसी बाइक से कंपनी आते-जाते थे।
जब वे रायपुर स्टील प्लांट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 07 BF 3747 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ट्रक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, पीछे बैठा युवक बाहर की ओर जा गिरा, जबकि ऐमंत ट्रक के नीचे की ओर फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे के बाद ट्रक मौके पर ही चालू हालत में रुक गई। पीछे बैठे युवक को ज्यादा चोट नहीं आई, इसलिए वह तुरंत उठकर अपने दोस्त को बचाने के लिए दौड़ा। ऐमंत ट्रक के नीचे फंसा हुआ था और मदद के लिए चिल्ला रहा था। वहां मौजूद लोगों ने भी ट्रक ड्राइवर को बताया कि युवक नीचे फंसा है।
इसके बावजूद ड्राइवर ने लापरवाही करते हुए ट्रक को आगे बढ़ा दिया। ट्रक आगे बढ़ने से ऐमंत काफी दूर तक घसीटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रक रुकवाया और फिर पीछे करवाकर ऐमंत को सामने वाले पहिए के पास से बाहर निकाला। ऐमतं को तुरंत रायपुर स्टील प्लांट की एंबुलेंस से भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजन को दी गई। पुलगांव पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




