Durg. दुर्ग। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान संचालित कर कुल 33 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 710 पाव अवैध देशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70,000 रुपये बताई गई है। अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 20 प्रकरण पंजीबद्ध कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना-वार कार्रवाई के अनुसार अंडा और धमधा में 1-1, कुम्हारी में 1, पुलगांव में 3, मोहन नगर में 2, भिलाई नगर में 1, जामुल में 1, नेवई में 2, जामगांव में 1, नंदिनी नगर में 3, उतई में 2, रानीतराई में 1 और पाटन में 1 प्रकरण दर्ज किए गए।
इसी प्रकार आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कुल 13 प्रकरण कायम किए गए। इन मामलों में अंडा, धमधा, कुम्हारी, पुलगांव, मोहन नगर, भिलाई नगर, जामुल, नेवई, जामगांव, नंदिनी नगर, उतई, रानीतराई और पाटन थाना क्षेत्र में एक-एक प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न केवल अवैध शराब जब्त की, बल्कि अवैध परिवहन में प्रयुक्त 02 दुपहिया वाहनों को भी जब्त किया। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस के अनुसार होली जैसे त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सेवन से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में सतत निगरानी और अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान में संबंधित थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों, पेट्रोलिंग टीम, बीट स्टाफ और विशेष टीमों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। अवैध शराब के सेवन और विक्रय से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध शराब की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस का यह अभियान होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




