Raipur. रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने बांग्लादेश में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में भारत के खिताबी जीत के सफर को साझा किया। इस विश्व कप में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छोटे से गांव केराकछार की 23 साल की संजू देवी रावत को टूर्नामेंट का मोस्ट वेल्युबल प्लेयर चुना गया। फाइनल में भारत को मिले कुल 35 प्वाइंट्स में से 16 प्वाइंट्स अकेले संजू ने दिलाए। सेमी-फाइनल सहित अन्य मैचों में भी उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां उनका कार्यक्रम कल दोपहर रायपुर पहुंचने का तय था, वहीं अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार अमित शाह आज रात ही विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को इस बदलाव की आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। अचानक हुए इस बदलाव के बाद रायपुर प्रशासन, एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में ला दिया गया है। गृहमंत्री के रात में आगमन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर शहर के वीआईपी मार्गों तक…
रायपुर, 26 नवंबर 2025/महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक…
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा मामला सामने आया है, जहां भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एक नियमित कर्मचारी और दो ठेका श्रमिकों को मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन करते हुए पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीसीयू यूनिट और स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपियों के मोबाइल से लाखों रुपए के ऑनलाइन सट्टा लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है। छापेमारी के दौरान नगद रकम, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई 25 नवंबर 2025 को एसीसीयू को सूचना मिली…
Raipur. रायपुर। राजधानी में राजनीतिक रंग से सराबोर एक अनोखी घटना ने मंगलवार को माहौल गर्मा दिया। जी.ई. रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास से यूनिवर्सिटी गेट के सामने लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित बड़े पोस्टर पर अज्ञात लोगों द्वारा काला पेंट और कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। इस हरकत के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई और स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनोद कश्यप उर्फ भक्कू और उसके अन्य…
Gariaband. गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा गांव में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 11 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मासूम का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटकता मिला, जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में सदमे का माहौल है। सुबह खेत जाते समय ग्रामीणों ने देखा फंदे पर लटकता शव गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी…
Raipur. रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी और भारी अनियमितताओं से जुड़े एक बड़े मामले में बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दिल्ली मुख्यालय से विशेष रूप से भेजी गई ईडी की टीमें इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व कर रही हैं। देशभर में एक साथ की गई इस कार्रवाई से मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 15 से अधिक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन…
Bijapur. बीजापुर। जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार रात आवापल्ली क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम उसूर ने मिनी ट्रक से लगभग 57 क्विंटल धान जब्त किया। यह कार्रवाई समर्थन मूल्य खरीद सीजन में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए की गई थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8 बजे उड़नदस्ता टीम ने आवापल्ली क्षेत्र में संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन में कुल 124 बोरी धान भरी हुई थी। जांच के दौरान वाहन चालक धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ने वाहन…
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर, 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है। ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख…
Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज किसान-महतारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन का आयोजन जिले के कृषि और महिला विकास के क्षेत्र में चल रही योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और किसानों एवं महिला कृषक समुदाय को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और महतारी महिलाओं से सीधे संवाद किया और उन्हें कृषि विकास, नई तकनीक, सरकारी सहायता और सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। https://youtu.be/U4azbmu6ijs मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों और महिला किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने…