Author: Knock India

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कोचिये आउट बिचौलिए पर.कड़ी निगरानी की जा रही है। शनिवार को राजस्व अनुभाग भाटापारा एवं पलारी में बिचौलिए से 24.99 लाख रुपये के 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग भाटापारा में एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी की संयुक्त टीम ने भब्य ट्रेडर्स सूरजपुरा से 28 क्विंटल अवैध धान मूल्य 66332 रुपये का जब्त किया गया।खैरा के माखन गिरि गोस्वामी से 16.40 क्विंटल अवैध धान मूल्य 38851 एवं रिद्धि सिद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज से 23,74,183…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में इस वर्ष प्रदेश में सर्वाधिक 18 लाख रुपए के धन संग्रहण के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को सम्मानित किया। रायपुर जिले की इस उपलब्धि से सैन्य कर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण हेतु जनसहभागिता को और मजबूती मिलेगी।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को समृद्ध…

Read More

रायपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले में एक ग्राम को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में जिला स्तरीय चयन समिति ने औपचारिक रूप से चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के उन्हीं ग्रामों को प्रतिस्पर्धा में शामिल किया जाएगा, जिनकी जनसंख्या 5 हजार से अधिक है। चूंकि जिले में इस श्रेणी के ग्राम सीमित संख्या में हैं, इसलिए प्रशासन ने सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 ग्रामों का चयन कर…

Read More

रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है। मिट्टीकला में मिला नया आयाम शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण ने उनके सपनों को मजबूती दी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 (डब्ल्यूआरडीए25), 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 12.00 बजे से 02.15 बजे तक आयोजित होगी। जिले के 77 केन्द्रों में आयोजित इस परीक्षा में 28,235 अभ्यर्थी शमिल होंगे। शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेें, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र…

Read More

रायपुर। शासन की योजना तब सफल मानी जाती है, जब उसका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुँचे। सुकमा जिले के कुड़करास गाँव की किसान श्रीमती विजया दुर्गा आज इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप ने उनकी धान बेचने की प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक आसान और तेज बना दिया है। मोबाइल के माध्यम से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन टोकन मिला उल्लेखनीय है पहले धान विक्रय के लिए किसानों को लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता था। भीड़, अव्यवस्था और समय की बर्बादी किसान परिवारों के लिए…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुलाकात सौजन्य भेंट के रूप में हुई, लेकिन इसे जनजातीय समाज के विकास, अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सवाल, सुझाव और आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। बैठक में समुदाय के सांस्कृतिक संरक्षण, शिक्षा, आजीविका, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, छात्रावासों की सुविधा, पारंपरिक पहचान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।…

Read More

Gwalior. ग्वालियर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) छत्तीसगढ़ के प्रभारी आलोक डंगस से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें युवा मोर्चा की भावी कार्ययोजना और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आलोक डंगस के संगठनात्मक कार्यों और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को तैयार करने और युवाओं को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक…

Read More