रायपुर। शहर में सुरक्षित नहीं एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डॉ संजीव शुक्ला पुलिस कमिश्नर और विकास कुमार पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल* के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में एम व्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि *इस वर्ष जनवरी में 130, फरवरी में 279, मार्च में अब तक 540 कुल 949 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही* की जा चुकी है, जिन्हें नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026 की रात्रि में रमेश येरेवार एवं सतीष ठाकुर एसीपी यातायात के नेतृत्व में शहर के पांच स्थानों *फुण्हर चौक , टेमरी चौक , ऊर्जा पार्क रोड, ऐश्वर्या बाजार एवं होटल लेवल 3 के सामने विधानसभा रोड* पर क्रमशः निरीक्षक कमलेश देवांगन यातायात थाना भाटागांव , निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ठाकुर यातायात थाना पंडरी, निरीक्षक ढालूदास मानिकपुरी यातायात थाना शारदा चौक, निरीक्षक वैभव मिश्रा यातायात थाना भनपुरी एवं निरीक्षक सुशील चंद्रकर्ष यातायात थाना फाफाडीह एवं यातायात पुलिस स्टॉफ के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 58 वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
लोगों में भ्रांति है कि पुलिस कोई टारगेट पूरा करने अभियान चलाती है, जबकि यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ।पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है, अतः इस पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




