नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की तारीफ की। उन्होंने संकट के समय उन्हें शरण देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया और देश को एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और पार्टनर बताया। समाचार एजेंसी से खास बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वह बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को कैसे देखती हैं, तो हसीना ने कहा, “भारत एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और पार्टनर है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के…
Author: Knock India
बस्तर। नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता और कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के ढेर होने के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर ओलंपिक से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को भी संबोधित कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह सुरक्षा एजेंसियों और वरिष्ठ…
रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज तेलीबांधा तालाब, रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा को ध्वज दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में सम्मिलित होकर रायपुरवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए आग्रह किया, स्वदेशी से ही हमारा छत्तीसगढ़ और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर मान. विधायक मोतीलाल साहू जी, कैट उपाध्यक्ष अमर परवानी , रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) अध्यक्ष दीपक म्हस्के , छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक…
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। इसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रूपए के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। प्रमुख लोकार्पण कार्य- प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना है। इसमें ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख रुपये 85…
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित हीराबाई झरेका बघेल को बधाई दी। सीएम साय ने X में लिखा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की ढोकरा–बेलमेटल शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। वनांचल ग्राम पंचायत बैगीनडीह से निकलकर अपनी अनूठी धातुकला से देशभर में छत्तीसगढ़ की पहचान को नई ऊंचाई देने वाली बघेल की यह उपलब्धि हमारी समृद्ध लोककला, परंपरा और ग्रामीण प्रतिभा की चमक को राष्ट्रीय मंच पर पुनः स्थापित करती है। यह छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न छात्रावासों—कालाबाड़ी कन्या छात्रावास, शंकर नगर कन्या छात्रावास, आमापारा छात्रावास, डी.डी.यू. छात्रावास, कबीर छात्रावास, प्रयास छात्रावास, देवपुरी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज की आस्था,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि पीड़ित यात्रियों को इंडिगो टिकट कीमत का 10 गुना मुआवजा दे। इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है, जिसमें इंडिगो पर 9000 करोड़ (करीब एक बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है। वहीं आज (मंगलवार) सुबह 9 बजे रायपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली एक-एक फ्लाइट यानी कुल चार फ्लाइट कैंसिल है। दिनभर में और भी फ्लाइटें कैंसिल, डायवर्ट और डिले…
Raipur. रायपुर। गत संध्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भोपाल पहुंचे, जहाँ उन्होंने सपरिवार अमन सिंह जी की सुपुत्री खुशबू के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया। यह समारोह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के समाजिक एवं राजनीतिक हलकों में विशेष महत्व रखता था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह ने नवविवाहित दंपति खुशबू और प्रखर को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता बम्लेश्वरी के आशीर्वाद के साथ प्रार्थना की कि दंपति का जीवन प्रेम, सामंजस्य और खुशहाली से भरा रहे। कार्यक्रम में उपस्थित परिवारजनों और मित्रों ने…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई,रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और आपत्तियों पर विचार करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक कल 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। बैठक में पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से कई व्यापक निर्णय…