डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही गांवों का विकास होगा और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इस अवधि में बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित की गई है, ताकि उन्हें अत्यधिक तापमान एवं लू के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस…
अक्षय कुमार स्टारर भूत बांग्ला का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड बहुत अच्छा रहा। सोमवार को इसमें भारी गिरावट देखी गई, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर फिल्म का कलेक्शन बेहतर हो गया। हालांकि, मंगलवार को उछाल के बाद, भूत बांग्ला बुधवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गिर गई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने छठे दिन Rs. 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे कुल Rs. 78.90 करोड़ हो गया, जो एक अच्छा नंबर है। अपने पहले हफ्ते के आखिर तक, हम उम्मीद कर सकते हैं कि भूत बांग्ला भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग Rs. 83-85 करोड़ का…
नई दिल्ली: आज के समय में रास्ता भटकना लगभग असंभव हो गया है। बस एक स्मार्टफोन या कार का नेविगेशन सिस्टम चालू करें और सटीक जगह का पता चल जाता है। यह संभव होता है ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस की मदद से, जो अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट के नेटवर्क पर आधारित एक आधुनिक तकनीक है। जीपीएस हमें पृथ्वी पर कहीं भी अपनी सटीक लोकेशन बताता है लेकिन सवाल यह है कि जीपीएस आखिर है क्या और यह इतनी सटीक जानकारी कैसे देता है। जीपीएस दरअसल 30 से अधिक नेविगेशन सैटेलाइट्स का एक नेटवर्क है, जो पृथ्वी के चारों ओर…
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, ज़्यादातर भारतीय घरों में दूध का जल्दी फटना एक समस्या है। फटे हुए दूध का इस्तेमाल खाना पकाने के कई दूसरे कामों में किया जा सकता है, लेकिन कई बार इससे दूध बेवजह बर्बाद होता है। पैकेट से दूध को आसानी से उबालने के बावजूद, कभी-कभी उसका खराब होना तय है। ज़्यादा तापमान बैक्टीरिया को तेज़ी से बढ़ने देता है, जिससे दूध के जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन किचन का एक आसान तरीका आपको इस समस्या से बचने में मदद कर सकता है। दूध उबालते समय एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। गर्मी…
मुंगेली। जिले के जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम खपरीकला की निवासी श्रीमती सम्पत्ति प्रजापति ने सीमित संसाधनों के बावजूद स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सम्पत्ति दीदी आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जा रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। समूह से जुड़ने से पहले उनके परिवार की आय का मुख्य साधन एक छोटा सा होटल व्यवसाय था, जिससे मुश्किल से घर का खर्च चल पाता था। परिवार की आवश्यकताएं पूरी करना भी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन एनआरएलएम (बिहान) योजना के अंतर्गत “जय शनिदेव महिला…
Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तलवार, कड़े और चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर, माथे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर आया था। यहां उसका पहले से चल रहे विवाद के कारण बलजीत और उसके…
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल…
रायपुर/बिलासपुर। बहुचर्चित कोयला लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट ने निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और उनके परिजनों को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उनकी ओर से दायर 9 अपीलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यदि अपराध से अर्जित संपत्ति का सीधा पता नहीं चलता, तो प्रवर्तन निदेशालय समान मूल्य की अन्य वैध संपत्तियों को भी अटैच कर सकता है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने यह महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया। इन अपीलों में रानू साहू, उनके पिता अरुण कुमार साहू, माता लक्ष्मी साहू, भाई पीयूष और पंकज साहू, बहन पूनम…
राजनांदगांव। बस्तर के रावघाट एरिया कमेटी मेंबर माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी (28) ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय में आत्समर्पण किया है। बुधवार की शाम वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका विधिवत आत्मसमर्पण कराया जाएगा। उर्मिला मूलत: मानपुर ब्लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली है। वह 13 वर्ष तक सशस्त्र माओवादियों के साथ बस्तर में सक्रिय रही। वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आखिरी माओवादी कैडर बताई जा रही है। उसने बताया कि 15 वर्ष की आयु में ही डीवीसीएम जंगू उसे अपने साथ बस्तर के कोयलीबेड़ा लेकर गया जहां उसे संगठन में…