Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Raipur

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए त्वरित एवं संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इस अवधि में बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित की गई है, ताकि उन्हें अत्यधिक तापमान एवं लू के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख, शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा (ECCE) गतिविधियाँ निर्धारित समय-सारिणी एवं कलेण्डर के अनुसार संचालित होंगी तथा पूरक पोषण आहार का वितरण नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे बच्चों के पोषण एवं शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ होंगे, जिसमें बच्चों की उपस्थिति 7:00 से 9:00 बजे तक रहेगी, जबकि अन्य सेवाओं के लिए केंद्र 11:00 बजे तक संचालित रहेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपने जॉब चार्ट के अनुसार शेष कार्यों का निष्पादन करेंगी।

    मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि गृहभेंट के माध्यम से पोषण परामर्श सेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र बंद होने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घर-घर जाकर माताओं को जागरूक करेंगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि गर्म हवाओं, अधिक तापमान एवं लू की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित रूप से घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में संबंधितों की जवाबदेही तय की जाएगी।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करें तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें, ताकि जमीनी स्तर पर निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरांत 01 जुलाई 2026 से आंगनबाड़ी केंद्र पुनः अपने सामान्य समय प्रातः 9:30 बजे से 3:30 बजे तक (6 घंटे) संचालित किए जाएंगे।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायताछत्तीसगढ़April 25, 2026उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता
    • स्कूल जा रहीं शिक्षिकाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी जिंदगी से जूझ रहीछत्तीसगढ़April 25, 2026स्कूल जा रहीं शिक्षिकाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी जिंदगी से जूझ रही
    • जनसेवा की मिसाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 84 हितग्राहियों को वितरित किए चेकRaipurApril 25, 2026जनसेवा की मिसाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 84 हितग्राहियों को वितरित किए चेक
    • बंगाल दौरा: हुगली नदी किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिताया समय, तस्वीरें साझाNATIONALApril 25, 2026बंगाल दौरा: हुगली नदी किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिताया समय, तस्वीरें साझा
    Knock India

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

    April 25, 2026

    स्कूल जा रहीं शिक्षिकाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी जिंदगी से जूझ रही

    April 25, 2026

    जनसेवा की मिसाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 84 हितग्राहियों को वितरित किए चेक

    April 25, 2026

    रवि भवन की निगरानी CCTV कैमरे से करेगी पुलिस

    April 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकल पर सख्त कानून: पेपर लीक पर 10 साल तक जेल, 1 करोड़ तक जुर्माना

    April 25, 2026

    C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, बारिश और आंधी की भी संभावना

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

    April 25, 2026

    स्कूल जा रहीं शिक्षिकाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरी जिंदगी से जूझ रही

    April 25, 2026

    जनसेवा की मिसाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 84 हितग्राहियों को वितरित किए चेक

    April 25, 2026

    बंगाल दौरा: हुगली नदी किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिताया समय, तस्वीरें साझा

    April 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.