राजनांदगांव। बस्तर के रावघाट एरिया कमेटी मेंबर माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी (28) ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय में आत्समर्पण किया है। बुधवार की शाम वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका विधिवत आत्मसमर्पण कराया जाएगा। उर्मिला मूलत: मानपुर ब्लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली है। वह 13 वर्ष तक सशस्त्र माओवादियों के साथ बस्तर में सक्रिय रही। वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आखिरी माओवादी कैडर बताई जा रही है।
उसने बताया कि 15 वर्ष की आयु में ही डीवीसीएम जंगू उसे अपने साथ बस्तर के कोयलीबेड़ा लेकर गया जहां उसे संगठन में शामिल गया था। उर्मिला से यह जानकारी भी मिली कि डेढ़ माह पूर्व ही वह डीवीसीएम हार्डकोर माओवादी चंदर और एसीएम रुपी से कांकेर के जंगल में मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में रुपी मारी गई जबकि चंदर अब भी एक दर्जन साथियों के साथ बस्तर में सक्रिय है।
उर्मिला कुछ दिनों पहले बगैर हथियार के ही जंगल के रास्ते बस्तर से मोहला की ओर रवाना हुई थी। वह पैदल ही मानपुर के जंगल पहुंची जहां से उसके आत्मसमर्पण का रास्ता खुला। वह अपने गृह जिले में ही आत्समर्पण करना चाहती थी।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




