Author: Knock India

रायगढ़। जिले में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से काम कर घर लौट रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पुटकापुरी निवासी दयानंद महंत (38) अपनी पत्नी सेवती महंत के साथ सहदेवपाली स्थित प्रोग्रेस टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक से फैक्ट्री पहुंचे थे। शाम को काम खत्म होने के बाद पति-पत्नी बाइक से…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास परिसर में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देकर पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका विचार आज भी समाज को जोड़ने और…

Read More

रायपुर। बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर लालपुर में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, मेला एवं कार्यक्रम आयोजन हेतु दी जाने…

Read More

Raipur. रायपुर। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बुजुर्ग, बीमार एवं विशेष आवश्यकता वाले किसानों के लिए 30 प्रतिशत तक ऑफलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था किसानों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। इसी व्यवस्था का लाभ उठाकर बालोद जिले के ग्राम अरौद के किसान रूमलाल यादव ने सहजता से अपनी धान की बिक्री की और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की। किसान रूमलाल यादव ने बताया कि वे पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने में कठिनाई महसूस कर रहे थे।…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द फर्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ओमान” से अलंकृत किया जाना भारत के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और आत्मविश्वास से भर देने वाला ऐतिहासिक क्षण है। यह सम्मान प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, वैश्विक प्रभाव और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त यह 29वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि यह उभरती हुई विश्व शक्ति के रूप में भारत की स्वीकार्यता और विश्व समुदाय…

Read More

रायपुर। शराब घोटाले में दूसरी बार गिरफ्तार निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया को ईडी ने 3 दिन की रिमांड पर लिया है। ईडी ने मंगलवार रात पूछताछ के बाद सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। इसके लिए ईडी ने सौम्या को तलब किया था। दूसरी बार गिरफ्तारी, कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल और कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव से पूछताछ में मिले इनपुट पर की गई। अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने विशेष कोर्ट में पेश किया था । जहां हुई बहस सुनने के बाद जज ने दोपहर बाद 3 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंपा। इस बहस के…

Read More

Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर जिले में शासन की पुनर्वास नीति ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत 11 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में वापसी की है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 6 पुरुष और 5 महिला कैडर शामिल हैं, जिन पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी माओवादियों ने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के 3 मिलिट्री कंपनी सदस्य,…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपी की पहचान विशाल नगर, तेलीबांधा निवासी अखिलेश सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चिंतामणी पंडा, निवासी खमतराई ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह कुछ दिनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। इसी…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने के लिए विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और सेवानिवृत्त शैक्षणिक विशेषज्ञों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और इस दिशा में राज्य शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के…

Read More

रायपुर। हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने CM विष्णुदेव साय को निमंत्रण मिला है, इसकी जानकारी देते डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, नवा रायपुर, अटल नगर विधानसभा स्थित सभाकक्ष में राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव एवं राजनांदगांव हॉकी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हॉकी टूर्नामेंट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ मुझे भी आमंत्रित किया। राजनांदगांव हॉकी खेल के लिए देशभर में जाना जाता है। इस शहर को हॉकी का नर्सरी भी कहा जाता है। युवा खिलाड़ी टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे आयोजनों से ही खेल प्रतिभा निखर सामने आती है। इस…

Read More