Korba. कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद अंतर्गत लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से स्व. बिसाहू दास महंत शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोरबा को 3 कॉलेज बस और 1 ई-रिक्शा प्रदान किया गया। आज कोरबा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसईसीएल की यह पहल मेडिकल छात्रों और मरीजों दोनों के लिए सहायक साबित होगी। तीन बसों के संचालन से कोयलांचल क्षेत्र के मेडिकल स्टूडेंट्स को कॉलेज और अस्पताल आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं ई-रिक्शा के माध्यम से मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करने में…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में पदस्थ रहे सी.एम. शर्मा की सुपुत्री श्वेता शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service – IIS) में चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। श्वेता शर्मा की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई देने कई गणमान्य लोग पहुंचे, जिन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। https://twitter.com/brijmohan_ag/status/1946952525179240704 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि श्वेता की कठोर मेहनत, लगातार प्रयास और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता की सफलता…
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ के पूर्व नगर पालिका सभापति सुरेश गोयल के बड़े भाई विजय बपोडिया के निधन पर शोक जताने उनके निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. विजय बपोडिया के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और अपने संवेदना शब्दों के माध्यम से परिवार को संबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विजय बपोडिया जी का सामाजिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1946919499438960731
Raipur. रायपुर। धरसींवा विधानसभा के ग्राम दोंदेखुर्द के ग्रामीणों ने कुछ दिनों पहले विधायक निवास पहुंचकर नवीन शराब दुकान नहीं खोले जाने के लिए विधायक अनुज़ शर्मा को ज्ञापन सौंपा था जिसमे ग्रामीणों कि मांग पर पहल करते हुए विधायक ने दोंदेखुर्द में शराब दुकान ना खोलने का आबकारी विभाग को आदेश दिया। ग्रामीणों कि मांग पूरी होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा,संघर्ष समिति व महिला समूह ने विधायक का आभार व्यक्त करने के लिए आज आभार सम्मेलन कार्यक्रम रखा जिसमे विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे।
Balod. बालोद। बालोद जिले में आयोजित सहकार भारती कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहभागिता कर सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। यह कार्यक्रम सरयू प्रसाद स्टेडियम एवं सरस्वती शिशु मंदिर, बालोद में आयोजित किया गया था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सहकारिता ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता पहुँचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सहकारिता आंदोलन को जनआंदोलन में बदलने की दिशा में एक प्रेरक पहल है, जिससे राज्यभर में आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास किया जा सकेगा। उन्होंने उपस्थित…
रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज देर शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर देश के 28 राज्यों से आए लगभग 1200 प्रतिभागियों और 300 कोचों का भगवान श्रीराम की ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन ने इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना।…
रायपुर 20 जुलाई 2025/ शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है और अपने सपनों को साकार कर सकता है। शिक्षा से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” हमारी सरकार का मूलमंत्र है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की महत्त्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित है। हमने राष्ट्रीय विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन डॉक्युमेंट भी जारी किया है, और उसके प्रत्येक बिंदु को धरातल पर उतारने की दिशा में…
स्किल इंडिया मिशन ने देश की तस्वीर बदली, अब छत्तीसगढ़ बना रहा है नया इतिहास – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा। गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम…
रायपुर 19 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-05 स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उत्पादन इकाई का भ्रमण कर दवा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में दवाइयों की किल्लत को देखते हुए इस इकाई के निर्माण का सपना देखा गया था और आज वह साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड के संकट से जूझ रही थी, तब भारत ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर एक मिसाल…
रायगढ़:- पुसौर क्षेत्र की जनता के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाला निर्णय लिया है। इस वर्ष के बजट में पुसौर में नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की मंजूरी दी गई है। इससे हजारों लोगों को जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों के पंजीयन के लिए अब रायगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज के लोग, जिन्हें अब तक पंजीयन के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था, उन्हें अब ये सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी। लोगों को मिलेगा सीधा…