Raipur. रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने आज नवा रायपुर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि एकलव्य विद्यालय शत-प्रतिशत केन्द्र सरकार के सहयोग से चलता है। हम सबकी का जिम्मेदारी है कि इस कार्य को बेहतर बनाएं और इस विद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करें। उन्होंने एकलव्य विद्यालय के नये भवन प्रस्ताव में अनिवार्य रूप से जीम और ऑडिटोरियम को जोड़ने के भी सुझाव दिए। मंत्री श्री नेताम ने…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक आज जिला कार्यालय में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित जिले के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक/प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के CD Ratio, प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण तथा सरकार प्रायोजित योजनाओं की बैंकवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ सिंह ने CD Ratio में सुधार लाने, प्राथमिकता क्षेत्र विशेषकर कृषि, MSME, स्वयं सहायता समूह एवं कमजोर वर्गों को ऋण प्रवाह…
Raipur. रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 35 युवा (16 युवतियां एवं 19 युवक) प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने हेतु चेन्नई के लिए रवाना हुए। यह अवसर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में संचालित प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में संचालित ‘आकांक्षा – सशक्त युवा, सशक्त सुकमा’ कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं को लाइवलीहुड कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर युवाओं में उत्साह,…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हिन्दी एवं अंग्रेजी पत्रकारिता को सशक्त स्वरूप प्रदान करने में स्वर्गीय मधुकर खेर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनोन्मुखी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार किया। उन्होंने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन का ध्यान जनहित के विषयों की ओर आकर्षित किया और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रभावी भूमिका…
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत शनिवार को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। इस याचिका में आरोप है कि भारतीय नागरिकता लेने से पहले उनका नाम फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था। वकील विकास त्रिपाठी की तरफ से दायर याचिका में अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया के 11 सितंबर 2025 के आदेश को चुनौती दी गई है, जिन्होंने मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम गलत तरीके से शामिल करने के आरोप में पुलिस जांच की मांग वाली शिकायत खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता के अनुसार,…
सिद्धार्थनगर: यह चौंकाने वाला मामला यूपी के सिद्धार्थनगर जिले का है. यहां डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रहने वाले युवक को जीएसटी विभाग ने करीब 2 करोड़ रुपये टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है. इसको लेकर पीड़ित ओम प्रकाश वर्मा हैरान और परेशान है. युवक का कहना है कि मैं गरीब आदमी हूं. छह-सात हजार रुपये की नौकरी करता हूं. मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है. दरअसल, ओम प्रकाश डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवाठिया मुस्तकहम गांव का रहने वाला है. उसे जीएसटी विभाग की तरफ से 1,99,42,313 रुपये टैक्स जमा करने का नोटिस मिला. यह नोटिस 10 फरवरी को डाक…
नोएडा: तेज हवाओं के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है, जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है। हालांकि अभी भी अधिकांश स्थान ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी के बीच बने हुए हैं। गाजियाबाद में यूपीपीसीबी के चारों स्टेशन सक्रिय पाए गए। इंदिरापुरम का एक्यूआई 232, लोनी का 268, संजय नगर का 181 और वसुंधरा का 233 दर्ज किया गया। इनमें लोनी सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी के करीब पहुंच गया, जबकि संजय…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा 30 ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले समाप्त कर दी जाएगी। जबकि 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है इस दौरान 10 ट्रेनों को 3 से 24 मई तक 2026 तक कैंसिल किया गया है। ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रद्द होने…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 62वां जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और अपना जन्मदिन अपने गृह ग्राम बगिया में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.30 बजे बगिया हेलीपैड पर आगमन के बाद वे अपने निज निवास पहुंचेंगे, जहां जन्मदिन के अवसर पर सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री साय अपराह्न 3.40 बजे बगिया से प्रस्थान…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री पाटिल इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए और बैठक को संबोधित किया। इस दौरान बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जल संकट 21वीं सदी की केवल गंभीर पर्यावरणीय ही नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और विकासात्मक…