बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा 30 ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले समाप्त कर दी जाएगी। जबकि 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है
इस दौरान 10 ट्रेनों को 3 से 24 मई तक 2026 तक कैंसिल किया गया है। ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रद्द होने वाली प्रमुख गाड़ियों में टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि गोंदिया स्टेशन जोन का एक अहम जंक्शन है। यहां दूसरी ट्रेनों का ठहराव और उनकी शुरुआती मरम्मत का काम भी यहीं किया जाता है। इसी वजह से स्टेशन की लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम किया जा रहा है।
वाशेबल एप्रन बनने के बाद ट्रेनों की सफाई, संचालन और सुरक्षा और बेहतर हो जाएगी। यह काम 3 मई से 22 मई तक चलेगा। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पहुंचेगी।
3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर रीवा जाएगी।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




