दुर्ग। जिले में नशे के विरूद्ध समय समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार *दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत् विशेष अभियान चलाते हुए दुर्ग जिले में नशे से संबंधित कार्य करने वाले एवं नशे में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर 55 महिला एवं पुरूषों को लिस लाईन दुर्ग में बुलाया तथा उन्हे गांजा एवं अन्य मादक द्रव्य विक्रय नहीं करने, नशे से दूर रहने के संबंध में हिदायत देते हुए शपथ दिलाया गया कि आज के बाद गांज एवं अन्य सुखे नशे का कारोबार नहीं करने तथा नशा भी…
Author: Knock India
बस्तर। जिले में सोमवार सुबह यात्री से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर का मौत हो गई। जबकि 3-4 यात्रियों को मामूली चोटें आई है। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। घटना बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास की है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आ गई और बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और ड्राइवर का शव फंस गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और…
रायपुर। बिलासपुर के वेलकम डिस्टलरी के खिलाफ बिना अनुमति, और अनुबंध के भू-जल के दोहन का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वेलकम डिस्टलरी पर करीब 90 करोड़ की जलकर राशि बकाया है। यह राशि संस्थान द्वारा जमा नहीं किया गया है। वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य अटल श्रीवास्तव के सवाल के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री कश्यप ने बताया कि बिलासपुर जिले के छेरका बांधा स्थित वेलकम डिस्टलरी द्वारा जल संसाधन विभाग की बिना अनुमति, और अनुबंध के भू-जल का दोहन…
रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शून्यकाल के दौरान नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में खाद-बीज संकट का मुद्दा उठाया. विपक्ष की ओर से खाद-बीज की कमी के मुद्दे पर स्थगन लाया गया, लेकिन मंत्री के वक्तव्य के बाद विधानसभा अध्यक्ष के स्थगन को अग्राह्य करने पर वेल में आकर कांग्रेस के विधायकों की जमकर नारेबाजी की. विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई. स्थगन की सूचना देते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि पूरे राज्य में खाद की भारी किल्लत है. किसान इससे दुःखी हैं,…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग की आशंका से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य युवतियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मामला गैलवे लीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है, जहां प्रियंका मरावी, ज्योति सिंह, अंजली और संतोषी मार्केटिंग का काम करती हैं। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले सभी ने कंपनी का एनुअल फंक्शन अटेंड किया था। कार्यक्रम से लौटने के बाद सभी अपने किराए के कमरे में पहुंचीं, तभी अचानक चारों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार की शिकायत पर साथियों…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज पिथौरा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान के भंडारण, सुरक्षा, परिवहन और उठाव की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए धान का शीघ्रता से उठाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे धान की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण रखरखाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि धान भीगने या खराब होने की स्थिति में संभावित नुकसान को रोकना सुनिश्चित करें। मौके पर डीएमओ राठौर ने बताया कि यहां कुल 2 लाख 53 हजार क्विंटल धान का भंडारण किया गया…
बीजापुर। नक्सल प्रभावित मद्देड़ थाना इलाके में माओवादियों के लगाए बम की चपेट में 4 ग्रामीण आ गए. आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गए. जख्मी गांव वालों को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है. घायल ग्रामीणों की हालत स्थिर बनी हुई है. मद्देड़ थाना पुलिस के मुताबिक माओवादियों ने बंदेपारा जाने वाले रास्ते पर बम को प्लांट किया था. जमीन के नीचे लगाए गए बम को ग्रामीण नहीं देख पाए. ग्रामीणों का पैर जैसे ही बम पर पड़ा प्रेशर बम जोरदार धमाके के साथ फट गए. ग्रामीण बंदेपारा के रास्ते दूसरे गांव की…
कांकेर। पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे शख्स ने डॉक्टर से ही एक करोड़ ठग लिए. रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसने 2018 से 2024 के बीच कुल 6 सालों में एक करोड़ रुपए ऐंठे. किस्तों में दी जाने वाली निवेश की रकम 2 लाख रुपए बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई. डॉक्टर को इस बीच जरा भी भनक नहीं लगी कि उनसे ठगी हो रही है. इस साल जब रकम लौटाने की बात कही, तो व्यक्ति आना-कानी करने लगा. इसके बाद पीड़ित की बेटी ने कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में एक आरोपी को गिरतार कर लिया गया है.…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए कहा कि शेखर दत्त बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में उनका अतुलनीय योगदान था. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिवंगत शेखर दत्त प्रतिभा के धनी थे. शेखर दत्त ने सेना में रहते देश का मान बढ़ाया. आईएएस के रूप में प्रशासनिक सेवा की. प्रदेश के…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी (जी.ई. रोड) स्थित कार्यक्रम स्थल में आयोजित भालेराव स्मृति सम्मान, विद्यार्थी सम्मान, गौरव अलंकरण सम्मान और वरिष्ठ सदस्य सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस गरिमामयी आयोजन में उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। छात्रों को दी बधाई, वरिष्ठों को मिला विशेष सम्मान वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपने हाथों से मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें उनकी कड़ी मेहनत, लगन और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने समाज के वरिष्ठ सदस्यों को श्रीफल…