बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग की आशंका से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य युवतियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मामला गैलवे लीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है, जहां प्रियंका मरावी, ज्योति सिंह, अंजली और संतोषी मार्केटिंग का काम करती हैं। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले सभी ने कंपनी का एनुअल फंक्शन अटेंड किया था।
कार्यक्रम से लौटने के बाद सभी अपने किराए के कमरे में पहुंचीं, तभी अचानक चारों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार की शिकायत पर साथियों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही प्रियंका मरावी ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य तीनों युवतियों को जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बीमार युवतियों के बयान दर्ज कर परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह साफ हो सकेगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 3, 2026Haryana में होली पर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत युवकों ने ‘गौ माता’ को जबरन पिलाई शराब – VIDEO
RaipurMarch 3, 2026मना करने वालों पर ना लगाए गुलाल, नहीं तो सीधे होंगे सलाखों पर
विश्वMarch 2, 2026Hezbollah-Israel टकराव तेज, दक्षिणी बेरूत बना एयरस्ट्राइक का निशाना
NATIONALMarch 2, 2026दिल्ली एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कई उड़ानें प्रभावित होने से परेशान दिखे यात्री




