बीजापुर। नक्सल प्रभावित मद्देड़ थाना इलाके में माओवादियों के लगाए बम की चपेट में 4 ग्रामीण आ गए. आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गए. जख्मी गांव वालों को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है. घायल ग्रामीणों की हालत स्थिर बनी हुई है.
मद्देड़ थाना पुलिस के मुताबिक माओवादियों ने बंदेपारा जाने वाले रास्ते पर बम को प्लांट किया था. जमीन के नीचे लगाए गए बम को ग्रामीण नहीं देख पाए. ग्रामीणों का पैर जैसे ही बम पर पड़ा प्रेशर बम जोरदार धमाके के साथ फट गए. ग्रामीण बंदेपारा के रास्ते दूसरे गांव की ओर जा रहे थे. जिस जगह पर बम को लगाया गया था वो धनगोल गांव के करीब है. ब्लास्ट में एक ग्रामीण का पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ है. बाकी तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
बम धमाके में जख्मी सभी घायलों को शुरुआत में मद्देड़ इलाज के लिए लाया गया. शुरुआती इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया गया. जख्मी ग्रामीणों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं. एसडीओपी बीजापुर मयंकरण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जख्मी ग्रामीणों की हालत फिलहाल स्थिर है. सभी का इलाज जारी है.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




