बस्तर। लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने ग्रामीणो आदिवासियों से एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जिसका शोर रायपुर तक आ गया, जिसके बाद तहसीलदार ने जो किया वो भी चर्चा का विषय बन गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या रिश्वत रकम लौटाने के बाद महिला पटवारी प्रशासनिक कार्रवाई से बच पाएगी। पूरा मामला बस्तर के लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर पटवारी मैडम ने ग्रामीणों आदिवासियों से लगभग एक लाख रुपए की घुस ली उसके बावजूद पट्टा नहीं बनवाया। जिसकी जानकारी स्थानीय जनपद सदस्य ने तहसीलदार को दी जिसपर कार्यवाही करते…
Author: Knock India
बलरामपुर। पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 9 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई. मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा को 12 बड़े बैगों में भरकर महिंद्रा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे. गांजा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी लेने पर 92 किलो गांजा आरोपियों से जब्त किया. आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर…
सरगुजा। जिले की कुसमी तहसील से सरकारी जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पटवारी के साथ मिलकर मां बेटे ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए दस्तावेजों में कूट रचना की थी. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने शिक्षिका सरस्वती गुप्ता, शिक्षिका के बेटे अंबिकेश गुप्ता और तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2013-14 के बी-1 रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर…
अमरकंटक। आज सावन का दूसरा सोमवार है। आज शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ी हुई है। सभी मंदिरों में बोलबम के नारे सुनाई दे रहे है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार दिखाई पड़ रही है। इस बीच पंडरिया से भाजपा की महिला विधायक भावना बोहरा ने भी प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक से अपने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। वह भोमरदेव में जलभिषेक करेंगी। वे अपने सार्थक और दूसरे कांवड़ियों के साथ 151 किमी की यात्रा करते हुए कांवड़ लेकर भोरमदेव पहुचेंगी। भावना बोहरा नर्मदा नदी से कांवड़ लेकर रवाना हो चुकी है। आज सावन का महीने का दूसरा सोमवार है।…
रायपुर. कई दिनों से रूठे बादल शनिवार-रविवार आधी रात के बाद से सुबह तक जमकर बरसे. वर्षा इतनी तेज हुई कि कई इलाकों में सुबह के समय जलभराव हो गया. बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ भागों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले और सरगुजा संभाग के जिले संभावित हैं. जानकारी के अनुसार रायपुर में रविवार रात एक बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो दो बजे तक चलती…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था. इससे पहले, 14 जुलाई को दोनों की अंतिम पेशी हुई थी। दरअसल, 2023 में ED को शिकायत मिली थी कि छत्तीसगढ़ में बड़ी तादाद में कस्टम मिलिंग घोटाला हुआ है। इसके बाद अक्टूबर 2023 में ED की टीम ने मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी के खुशी वाटिका स्थित घर और प्रदेश के कुछ राइस मिलर्स के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 2 दिन…
Korba. कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद अंतर्गत लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से स्व. बिसाहू दास महंत शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोरबा को 3 कॉलेज बस और 1 ई-रिक्शा प्रदान किया गया। आज कोरबा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसईसीएल की यह पहल मेडिकल छात्रों और मरीजों दोनों के लिए सहायक साबित होगी। तीन बसों के संचालन से कोयलांचल क्षेत्र के मेडिकल स्टूडेंट्स को कॉलेज और अस्पताल आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं ई-रिक्शा के माध्यम से मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करने में…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में पदस्थ रहे सी.एम. शर्मा की सुपुत्री श्वेता शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service – IIS) में चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। श्वेता शर्मा की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई देने कई गणमान्य लोग पहुंचे, जिन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। https://twitter.com/brijmohan_ag/status/1946952525179240704 इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि श्वेता की कठोर मेहनत, लगातार प्रयास और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता की सफलता…
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ के पूर्व नगर पालिका सभापति सुरेश गोयल के बड़े भाई विजय बपोडिया के निधन पर शोक जताने उनके निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. विजय बपोडिया के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और अपने संवेदना शब्दों के माध्यम से परिवार को संबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विजय बपोडिया जी का सामाजिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1946919499438960731
Raipur. रायपुर। धरसींवा विधानसभा के ग्राम दोंदेखुर्द के ग्रामीणों ने कुछ दिनों पहले विधायक निवास पहुंचकर नवीन शराब दुकान नहीं खोले जाने के लिए विधायक अनुज़ शर्मा को ज्ञापन सौंपा था जिसमे ग्रामीणों कि मांग पर पहल करते हुए विधायक ने दोंदेखुर्द में शराब दुकान ना खोलने का आबकारी विभाग को आदेश दिया। ग्रामीणों कि मांग पूरी होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा,संघर्ष समिति व महिला समूह ने विधायक का आभार व्यक्त करने के लिए आज आभार सम्मेलन कार्यक्रम रखा जिसमे विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे।