अमरकंटक। आज सावन का दूसरा सोमवार है। आज शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ी हुई है। सभी मंदिरों में बोलबम के नारे सुनाई दे रहे है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार दिखाई पड़ रही है।
इस बीच पंडरिया से भाजपा की महिला विधायक भावना बोहरा ने भी प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक से अपने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। वह भोमरदेव में जलभिषेक करेंगी। वे अपने सार्थक और दूसरे कांवड़ियों के साथ 151 किमी की यात्रा करते हुए कांवड़ लेकर भोरमदेव पहुचेंगी। भावना बोहरा नर्मदा नदी से कांवड़ लेकर रवाना हो चुकी है। आज सावन का महीने का दूसरा सोमवार है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी शिवालयों में भगवान शंकर के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लम्बी कतारें नजर आ रही है और सभी बोलबम के नारे लगा रहे है।
बात करें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तो यहाँ के मशहूर हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में इस सोमवार को भी कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी हुई है। भगवान भोलेनाथ में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए तड़के से ही महिला, पुरुष समेत सभी वर्ग के श्रद्धालु पहुंचे हुए है। मंदिरों में बोलबम के नारे लग रहे है।
वीडियो https://www.instagram.com/reel/DMEu5Y-hx99/?utm_source=ig_web_copy_link
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




