रायपुर। CM विष्णुदेव साय वीर बाल रैली कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 से 24 दिसंबर, 2024 तक ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वीरता और बलिदान की भावना को प्रोत्साहित करना है। 26 दिसंबर को प्रदेश की सभी स्कूलों में चित्रकारी, निबंध लेखन, कहानी सुनाना, कविताएं, वाद-विवाद, डिजिटल प्रस्तुतियां…
Author: Knock India
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का भ्रमण कर उपस्थित जनों को संबोधित किया. इसके साथ एनएसई द्वारा छत्तीसगढ़ में करवाये जा रहे निवेशक जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा की. भ्रमण के दौरान एनएसई के अधिकारियों से छत्तीसगढ़ में आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की. इस अवसर पर एनएसई के सीनियर एडवाइजर श्रीराम और सीनियर एडवाइजर (पॉलिसी) एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शैलेश पाठक उपस्थित रहे. ओपी का पोस्ट आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का भ्रमण कर उपस्थित जनों को संबोधित किया। एनएसई द्वारा छत्तीसगढ़ में करवाये जा…
रायपुर। ईडी ने तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया। ईडी ने 17 दिसंबर को सौम्या को दूसरी बार गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आज कोर्ट ने सौम्या को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ में कोल लेवी स्कैम केस में EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने सोमवार (15 दिसंबर) को सौम्या चौरसिया के निज सचिव जयचंद कोसले के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं।…
रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं और शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर रहे हैं। धान खरीदी प्रक्रिया में तुंहर टोकन ऐप ने किसानों के लिए…
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं अवैध धान पर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संयुक्त टीम द्वारा तहसील लवन एवं भाटापारा में कुल 275 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील लवन अंतर्गत ग्राम अहिल्दा में फुटकर व्यापारी कमल साहू से 160 बोरी, हरिराम साहू से 54 बोरी, हेतराम साहू से 28 बोरी धान अवैध रूप से पाये जाने पर जब्त किया गया। कुल 242 बोरी जब्त किये गये धान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ अब सिर्फ निवेश आकर्षित नहीं कर रहा उन्हें तेज़ी से ज़मीन पर भी उतार रहा है। नवंबर 2024 से अब तक राज्य ने 18 क्षेत्रों में 27.83 लाख करोड़ रूपए के 219 निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। इनमें सेमीकंडक्टर और एआई से लेकर सीमेंट, बिजली और मैन्युफैक्चरिंग तक शामिल हैं। ये परियोजनाएँ राज्य के अन्य जिलों में फैली हैं, जिनसे 1.5 लाख रोजगार सृजित होंगे और यह पूरे राज्य में संतुलित विकास की ओर एक बड़ा संकेत है। नए उद्योगों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे l अब निवेश केवल रायपुर तक सीमित नहीं हैं। प्रश्तवित निवेशों की विशेष…
रायपुर। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मशीनीकरण, आधुनिक तकनीक, सटीक खेती (Precision Farming), ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती जैसी विधियों को अपनाया जा रहा है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है ल केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक उद्यानिकी खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं शासन की मंशा है कि किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर तकनीक आधारित, लाभकारी और टिकाऊ खेती को अपनाएं, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें।…
रायपुर। कभी जिन हाथों में बंदूकें थीं, आज उन्हीं हाथों में औज़ार हैं। कभी जिन रास्तों पर हिंसा और डर का साया था, आज वहीं विकास और भरोसे की नींव रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और स्पष्ट मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की एक नई और सकारात्मक तस्वीर उभरकर सामने आई है। वहाँ पुनर्वास केंद्र में रह रहे 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राजमिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन और एसबीआई आरसेटी…
बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तालापारा के संजय नगर में रहने वाले अजय चौहान (22) ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 9.45 बजे अपने दोस्त के साथ करण बचकानी के साथ पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आकर करण से शराब पीने के…
बिलासपुर। धान खरीदी में गड़बड़ी कर शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के खरीदी केंद्र में ऑपरेटर ने 920 क्ंविटल धान की फर्जी खरीदी की, जिसकी कीमत 28 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने पुलिस से लिखित की थी।द्व इसमें बताया गया कि सेवा सहकारी समिति एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितता की गई है। यहां जांच…