बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं अवैध धान पर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संयुक्त टीम द्वारा तहसील लवन एवं भाटापारा में कुल 275 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील लवन अंतर्गत ग्राम अहिल्दा में फुटकर व्यापारी कमल साहू से 160 बोरी, हरिराम साहू से 54 बोरी, हेतराम साहू से 28 बोरी धान अवैध रूप से पाये जाने पर जब्त किया गया। कुल 242 बोरी जब्त किये गये धान को सील कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम पौंसरी में संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान की जांच किया गया। सनथ किराना में रखें 33 बोरी धान के सम्बन्ध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध धान जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम बलौदाबाजार प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे, नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल सहित मण्डी के अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




