रायपुर/मैनपाट। प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आज दोपहर बाद समापन हो जाएगा। सभी महापौर, और जिला पंचायत अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। बुधवार को भी योगाभ्यास से शिविर की शुरुआत हुई। सीएम-मंत्रियों संग योग किया। बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एकात्म मानववाद के सहारे सांसदों- विधायकों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद भी जनता के बीच से ही आते हैं। वे खुद को जनता से ऊपर न समझें। उनको जनता के लिए ही काम करना है। यह न भूलें कि जनता की सेवा के लिए ही वे चुने गए हैं। एकात्म मानववाद का दर्शन भी…
Author: Knock India
रायपुर. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लखपति दीदी बनाने की दिशा में राष्ट्रीय स्तर की क्षेत्रीय कार्यशाला का राजधानी में आयोजन होगा. दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 9 से 11 जुलाई तक लखपति महिला पहल कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें देश के 11 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, मिशन संचालक, आजीविका विशेषज्ञ, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबद्ध हितधारक सहभागी होंगे. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव टीके अनिल, छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, केन्द्र सरकार की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा एवं राज्य शासन के सचिव भीम सिंह की मौजूदगी में…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने एक जिम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने GOLD’s GYM में धुंआ उठते देखा. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में तड़के सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा. घटना की सूचना पर…
नारायणपुर। जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली पारो हप्का और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में सक्रीय थी. मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कोहकामेटा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की. दो महिला नक्सली पारो हपका और सुनीता उर्फ़ संगीता मंडावी को गिरफ्तार किया गया. दोनों माड़ डिवीजन के कुतुल एलओएस में एक्टिव थी. वहीं लंबे वक्त से जनताना सरकार के विस्तार, युवाओं की भर्ती, माओवाद…
Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की राज्य शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गुलाबो देवी जिस गाड़ी में सवार थीं, वह भी टक्कर में शामिल थी। देखे वीडियो लिंक पर क्लिक करें जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में मंत्री के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और अन्य वाहन सवारों को भी चोटें आई…
जशपुर। CM साय ने मैनपाट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बरगद का पौधा लगाया। सीएम ने X पोस्ट में लिखा, हरियाली है धरती का श्रृंगार, हरित धरा जीवन की पहचान।आज मैनपाट स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान अंतर्गत बरगद का पौधा लगाया। बता दें कि सरगुजा जिले के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, सभी मंत्री और सांसद-विधायक योग करते दिखाई दिए। फेफड़ों को स्वस्थ…
Entertainment मनोरंजन : सोमवार (7 जुलाई) को बेंगलुरु के न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में परफॉर्म करने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ को उनके आउटफिट के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह स्टेज पर लाइव परफॉर्म करने से पहले रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नेहा एक सफेद फुल-स्लीव फिटेड क्रॉप टॉप और उसके ऊपर ब्लू ब्रालेट-स्टाइल टॉप पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को लो-वेस्ट पहने बैगी ग्रे स्वेटपैंट के साथ स्टाइल किया है, जिससे उनके ब्लू ट्रैक शॉर्ट्स का कमरबंद बाहर दिख…
राजनांदगांव। शहर के बाहर आरके नगर चौराहे में मंगलवार सुबह एक स्कूली बस के चपेटे में आने से 28 साल की एक युवती की मौत हो गई। बस के नीचे आने से जख्मी युवती ने उपचार के ले जाने के दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कूली वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बोरतलाव क्षेत्र के बुढ़ानछापर की रहने वाली त्रिलोका यादव (28 वर्ष) अपने बहन के बेटे लोकनाथ यादव के साथ रॉयल किड्स स्कूल में आयोजित बीएड की परीक्षा में शामिल होने के लिए…
अंबिकापुर। मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी गहमागहमी बनी रही. शिविर में शामिल 10 सांसद और 52 विधायकों को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण शिविर के दौरान आज छह सत्र संपन्न होंगे. शिविर में सोमवार से लेकर अब तक सात सत्र संपन्न हो चुके हैं. आज के पहले सत्र में राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने एससी-एसटी की सामाजिक और भौगोलिक दृष्टि पर प्रशिक्षण दिया. इनके अलावा आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ – अवसर एवं चुनौती पर, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद…
बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 343 पर सोमवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब देवगई के पास एक नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर हंगामा कर दिया। महिला का यह ड्रामा इतना गंभीर था कि कई वाहन हाईवे पर फंस गए और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। जानकारी के अनुसार महिला सड़क के बीचोंबीच बैठ गई और वहां उत्पात मचाने लगी। वाहन चालकों ने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बात नहीं समझ पा रही थी। देखते ही देखते सड़क पर दोनों ओर…