राजनांदगांव। शहर के बाहर आरके नगर चौराहे में मंगलवार सुबह एक स्कूली बस के चपेटे में आने से 28 साल की एक युवती की मौत हो गई। बस के नीचे आने से जख्मी युवती ने उपचार के ले जाने के दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कूली वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बोरतलाव क्षेत्र के बुढ़ानछापर की रहने वाली त्रिलोका यादव (28 वर्ष) अपने बहन के बेटे लोकनाथ यादव के साथ रॉयल किड्स स्कूल में आयोजित बीएड की परीक्षा में शामिल होने के लिए शहर आ रही थी।
इस बीच पीटीएस-रामकृष्ण चौक में स्थित ट्रैफिक सिग्नल पाईंट में वह रूकी हुई थी। जैसे ही हरी बत्ती का सिग्नल हुआ, उसी दौरान गलत दिशा से आ रही अजीज पब्लिक स्कूल की बस ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती मुंह के बल गिर गई। जिससे अत्याधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतिका के भतीजे को हल्की चोट पहुंची है। पुलिस ने स्कूल वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोटर एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




