Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की राज्य शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गुलाबो देवी जिस गाड़ी में सवार थीं, वह भी टक्कर में शामिल थी।
देखे वीडियो लिंक पर क्लिक करें
जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में मंत्री के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और अन्य वाहन सवारों को भी चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी तक गुलाबो देवी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




