रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आज कैबिनेट बैठक करने जा रही है। इसके लिए सभी मंत्रियों को मंत्रालय बुलाया गया है। सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि, खाद्य, शिक्षा जैसे विभागों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है। हाल ही में शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अधिकारियों के सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। इस घोटाले में अफसरों की मिलीभगत देखने को मिल रही है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, इसे लेकर भी मंत्रालय में मंत्रियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हो सकती है। कैबिनेट की यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है। ऐसे…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में आज एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। कोलकाता में चल रहे ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी विशिष्ट और समृद्ध विरासत के साथ शानदार उपस्थिति दर्ज करायी। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कोलकाता के टूर ऑपरेटर एवं ट्रेव्हल्स एजेंट को छत्तीसगढ़ के टूर पैकेज के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ मंच साझा किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने के निर्णय पर अमल की पहल की शुरुआत आज रायगढ़ जिले से की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण के लिए अनुबंध पत्र सौंपे। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल, महापौर जीवर्धन चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो उपस्थित थीं।…
रायपुर 10 जुलाई 2025/गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के मार्ग पर गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद के…
बलरामपुर। बलरामपुर में आज ACB ने एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है. पटवारी को एसीबी ने शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से कर दी. मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजनाबद्ध ढंग से पार्वती को आजरिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.वर्तमान में एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. रिश्वतखोरी के इस मामले से विभाग…
रायपुर। निलंबन की कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने 39 आबकारी अधिकारियों का तबादला किया है। आधे से ज्यादा जिलों के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेज दिया गया है। हालांकि आदेश में प्रशासनिक आधार पर सर्जरी करना बताया गया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने नवा रायपुर ने आदेश जारी किया है। बता दें कि शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि, शराब घोटाले के सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। इन आबकारी अफसरों ने 88 करोड़ कमाए थे।…
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग रायपुर तथा जिला आबकारी टीम बलौदाबाजार द्वारा सबरिया डेरा पथरी, टुण्ड्रा में सुबह संयुक्त कार्रवाई में लगभग 2000 किलो महुआ लाहन बाजार मूल्य 100000 रुपये तथा 5 लीटर क्षमता के 12 प्लास्टिक डब्बो में भरा 60 लीटर अवैध कच्ची मदिरा जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबरिया डेरा पथरी, टुण्ड्रा में खेतो के बीच भरे तालाब के अंदर 50 बोरियों में भरा प्रत्येक में लगभग 40 किलो कुल लगभग 2000 किलो महुआ लाहन बाजार मूल्य 100000 रुपये तथा 5 लीटर क्षमता के 12 प्लास्टिक…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 जुलाई क़ो 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( कैबिनेट ) की बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। आज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि, प्रदेश में हुए 2100 करोड़ के घोटाले में सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। सिंडिकेट में काम कर रहे अफसरों को 88 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी। EOW…
दुर्ग। जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण धान की लेही विधि और सीधी बुवाई करने वाले किसानों के खेतों में जलभराव की समस्या आ रही है, जिससे अंकुरण प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में जिन किसानों को नए बीज की आवश्यकता है, वे जिले की विभिन्न समितियों और प्रक्रिया केंद्रों से नकद भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज बचत समिति द्वारा प्राप्त विवरण के अनुसार जिले के बीज प्रक्रिया केन्द्र में आज दिनांक की स्थिति में कुल 1406.56 क्विंटल बीज शेष है। जिसमें धान की एमटीयू-1153, एमटीयू-1010, विक्रम टीसीआर, एमटीयू-1156, एमटीयू-1153, सीजी धान-1919, छ.ग.…
रायपुर, 10 जुलाई 2025/ मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासनं द्वारा मानसून ट्रैक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मानसून के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों पर ट्रैकिंग का आयोजन किया…