रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, और यही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल आधार शिक्षा ही है। ख्यमंत्री साय ने कहा…
Author: Knock India
कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बारीउमराव के जलहल गांव में एक बीमार महिला को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। परिजनों को मजबूरन उसे खाट पर लेकर 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। करसीला एक्का (37 साल) मौसमी बीमारी से पीड़ित थी। तेज बुखार के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। पति रामधन एक्का ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उस समय तेज बारिश हो रही थी। परिजन मरीज को खाट पर लिटाकर लीमगांव की ओर चल पड़े। बारिश से बचाने के लिए खाट को तिरपाल से ढंका और मरीज को छाता…
कबीरधाम। बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे कबीरधाम जिले से जल लेकर अमरकंटक प्रस्थान करने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु मेला मैदान, नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक, जिला अनूपपुर में निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की सुविधा कल से प्रारंभ हो गई है। सावन माह के आज प्रथम दिन 11 जुलाई को लगभग 500 कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हुआ जिनकी सेवा करने का हमें सुखद सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही कबीरधाम जिले के समस्त कांवड़ यात्रियों…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को बरामद कर मर्चुरी के लिए भिजवा दिया. जानकारी के मुताबिक, उरला थाना क्षेत्र के अछोली इलाके में दृष्टिहीन शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. शव को मर्चुरी में रखा गया है. आज पोस्टमार्टम होगा. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम चरण की काउंसलिंग 15 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक चलेगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग में 15 जुलाई को ऑनलाईन पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। 16 से 18 जुलाई तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 5ः30 तक दस्तावेजों का परीक्षण किया जायेगा।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले 13 जुलाई को कांग्रेस बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। कांग्रेस के सभी विधायकों को इसके लिए रायपुर पहुंचने कहा गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। रायपुर के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में यह बैठक आयोजित होगी। राज्य सरकार ने बिजली की दरों में 20 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसे लेकर कांग्रेस आक्रामक है। यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। किसानों को खाद डीएपी न मिलने का भी मुद्दा लगातार कांग्रेस उठा रही है। हालांकि सरकार की ओर…
गरियाबंद। गलत तरीके से दंबगों द्वारा हथियाए गए 7 एकड़ पुश्तैनी जमीन को पाने डेढ़ लाख से ज्यादा रिश्वत दिया, फिर भी बंदोबस्त सुधार में 2 साल लग गए. अब कार्यालय के चक्कर लगाते थक चुका परिवार 14 जुलाई से कलेक्टोरेट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगा, इसके बाद भी अगर काम नहीं हुआ तो सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है. बात हो रही है अमलीपदर तहसील के ग्राम खरीपथरा निवासी 48 वर्षीय मुरहा नागेश की. जिन्होंने कलेक्टर और एसपी को दिए ज्ञापन में 14 जुलाई को परिवार सहित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने और उसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर…
रायपुर/दिल्ली। 51 हजार से अधिक युवाओं को PM मोदी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम मोदी ने कहा, आज 51 हज़ार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में परमानेंट जॉब मिल चुकी है। अब ये नौजवान…राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास दो असीमित शक्तियाँ हैं।एक डेमोग्राफी, दूसरी डेमोक्रेसी। यानि सबसे बड़ी युवा आबादी और सबसे बड़ा लोकतंत्र। स्टार्ट अप्स, इनोवेशन और रिसर्च का जो इकोसिस्टम आज देश में बन रहा है… वो देश के युवाओं का…
कवर्धा। जिले की पुलिस ने देह व्यापार के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं गांव में ही रहकर देह व्यापार कर रही थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा जिले के भिंभौरी गांव की है। यहां रहने वाली दो महिलाएं गांव में ही देह व्यापार का गोरख धंधा चला रही थी। महिलाओं की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने लोहारा पुलिस में इस बात की शिकायत की। ग्रामीणों…
रायपुर। आम आदमी पार्टी ने शिवचरण गोयल और सुशील सिंह को झारखंड का प्रभारी और सह-प्रभारी तथा मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।