कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बारीउमराव के जलहल गांव में एक बीमार महिला को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। परिजनों को मजबूरन उसे खाट पर लेकर 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। करसीला एक्का (37 साल) मौसमी बीमारी से पीड़ित थी। तेज बुखार के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। पति रामधन एक्का ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
उस समय तेज बारिश हो रही थी। परिजन मरीज को खाट पर लिटाकर लीमगांव की ओर चल पड़े। बारिश से बचाने के लिए खाट को तिरपाल से ढंका और मरीज को छाता ओढ़ाया गया।लीमगांव मुख्य मार्ग पहुंचने के बाद निजी वाहन से मरीज को पाली मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलजल से लीमगांव तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस मार्ग पर सड़क न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ब्लॉक और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




