कबीरधाम। बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे कबीरधाम जिले से जल लेकर अमरकंटक प्रस्थान करने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु मेला मैदान, नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक, जिला अनूपपुर में निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की सुविधा कल से प्रारंभ हो गई है।
सावन माह के आज प्रथम दिन 11 जुलाई को लगभग 500 कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हुआ जिनकी सेवा करने का हमें सुखद सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही कबीरधाम जिले के समस्त कांवड़ यात्रियों व श्रद्धालुओं से निवेदन करती हूं कि जलेश्वर महादेव एवं जीवनदायिनी माँ नर्मदा के दर्शन हेतु जरूर पधारें और अपनी सेवा-सत्कार का पुण्य लाभ हमें जरूर प्रदान करें। यह सेवा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




